फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Fire again on the fourth floor of Satpura Bhavan, documents were burnt in June last year also

MP News: सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर फिर आग, पिछले साल जून में भी जले थे दस्तावेज

Tue, 20 Feb 2024 08:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Feb 2024 08:54 PM IST
सार

सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर मंगलवार शाम धुआं निकलता देखा सनसनी फैल गई। यह वही मंजिल है, जहां जून 2023 में भी आग लगी थी। उस समय पर जो दस्तावेज आधे-अधूरे जले थे।

विज्ञापन
MP News: Fire again on the fourth floor of Satpura Bhavan, documents were burnt in June last year also
सतपुड़ा भवन में फिर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में राज्य सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय के समीप स्थित सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल पर मंगलवार शाम धुआं निकलता देखा सनसनी फैल गई। यह वही मंजिल है, जहां जून 2023 में भी आग लगी थी। उस समय पर जो दस्तावेज आधे-अधूरे जले थे। उन्हीं, में फिर से आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुलगती हुई आग को बुझा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब चार बजे लोगों ने मंत्रालय स्थित सतपुड़ा भवन की चौथी मंजिल से धुआं निकला देखा। तुरंत ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने अंदर जाकर देखा तो चौथी मंजिल के उसी परिसर में जले हुए दस्तावेजों में आग सुलग रही थी, जिनमें गत 12 जून 2023 को आग लगी थी। उस समय की आग में मंजिल पर रखे पूरे दस्तावेज जल गए थे। इनमें से कुछ दस्तावेज आधे-अधूरे जले थे। उन्हीं में आग सुलग रही थी। इसके कारण ही धुआं निकल रहा था। दमकल की तीन गाड़ियों ने आधा दर्जन स्थानों पर सुलग रही इस आग को डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed