फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Film 'Tikadam 2' will be shot in Madhya Pradesh, local artists will get a big opportunity

MP News: मध्यप्रदेश में फिल्म 'तिकड़म 2' की होगी शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा बड़ा अवसर

Tue, 03 Sep 2024 08:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 03 Sep 2024 08:59 PM IST
सार

संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव,शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि राज्य में क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्सेस शुरू किए जाएंगे। इसमें स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन और एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण की अन्य विधाओं के कोर्स शामिल होंगे। 

विज्ञापन
MP News: Film 'Tikadam 2' will be shot in Madhya Pradesh, local artists will get a big opportunity
प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मनोरम स्थलों पर फिल्म 'तिकड़म 2' की शूटिंग की घोषणा की गई है, जिसमें स्थानीय कलाकारों को महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने का मौका मिलेगा। इस खबर को एक्सपर्ट शॉट 4.0 के आयोजन के दौरान फिल्म अभिनेता अमित सियाल और निर्देशक विवेक आंचलिया ने साझा किया। एमपी टूरिज्म द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में, फिल्म और थिएटर से जुड़े युवाओं को फिल्म निर्माण की बारीकियों पर प्रशिक्षण दिया गया। मध्यप्रदेश के पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव,शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि राज्य में क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्सेस शुरू किए जाएंगे। इसमें स्क्रिप्ट राइटिंग, डायरेक्शन और एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म निर्माण की अन्य विधाओं के कोर्स शामिल होंगे। इन कोर्सेस के माध्यम से प्रदेश के कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा, जहां से वे फिल्म जगत में अपनी पहचान बना सकेंगे। इस कार्यक्रम में नाट्य विद्यालय और स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी के छात्र, कलाकार और फिल्म प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस दौरान, एमपी टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने एक्सपर्ट शॉट के पिछले संस्करणों की सफलता और प्रदेश के कलाकारों को मिले लाभ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन उप संचालक फिल्म पर्यटन बोर्ड श्री राम कुमार तिवारी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
विज्ञापन


अभिनय में दिखनी चाहिए सच्चाई, न कि अभिनय का बोझ - अमित सियाल
फिल्म अभिनेता अमित सियाल ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अभिनय में सच्चाई दिखनी चाहिए, न कि केवल अभिनय का दिखावा। उन्होंने कहा कि कलाकारों को अपने व्यक्तित्व में सुधार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न किरदारों को निभाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


फिल्म निर्देशन में जुनून और मेहनत से ही मिलेगी सफलता - विवेक आंचलिया
फिल्म निर्देशक विवेक आंचलिया ने निर्देशन की कला पर चर्चा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए केवल जुनून और मेहनत की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि निर्देशन के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों की फिल्में देखकर, निर्देशन की बारीकियों को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के थिएटर कलाकारों के लिए विशेष अवसर
मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक टीकम जोशी ने कहा कि एक्सपर्ट शॉट 4.0 जैसे आयोजन से प्रदेश के कलाकारों और युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें सफल फिल्मी हस्तियों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो न केवल फिल्म जगत में बल्कि निजी जीवन में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।


फिल्म 'तिकड़म' हर बच्चे के लिए प्रेरणादायक - सिद्धार्थ चतुर्वेदी
स्कोप ग्लोबल स्किल यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि फिल्म 'तिकड़म' हर बच्चे के लिए प्रेरणादायक है। यूनिवर्सिटी में वर्तमान में संचालित एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स के साथ फिल्म निर्माण से जुड़े नए कोर्सेस भी शुरू किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed