फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Female cheetah suffering from kidney infection is being treated in consultation with the world's larg

MP News: कूनो में किडनी संक्रमण से जूझ रही मादा चीता शाशा, दुनिया के सबसे बड़े डॉक्टर कर रहे इलाज

Thu, 26 Jan 2023 06:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 26 Jan 2023 06:42 PM IST
सार

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि साउथ अफ्रीका के डॉक्टर एड्रियन टोरडीफ और नामीबिया के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर मादा चीता का इलाज किया जा रहा है। चीता की सभी रिपोर्ट उनसे शेयर की जा रही है। अब उसकी सेहत में सुधार है। फिलहाल उसकी देखरेख चार डॉक्टर और एक नामीबिया के चीता विशेषज्ञ कर रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Female cheetah suffering from kidney infection is being treated in consultation with the world's larg
चीता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता शाशा किडनी संक्रमण से पीड़ित है। शाशा की जांच रिपोर्ट के आधार पर दुनिया में चीतों के सबसे बड़े विशेषज्ञ डॉ. एड्रियन टोरडीफ के परामर्श से इलाज चल रहा है। साउथ अफ्रीका के डॉक्टर एड्रियन को चीता की रिपोर्ट बता कर परामर्श लिया जा रहा है। इसके अलावा नामाबिया के डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब शाशा की सेहत में पहले से सुधार है।

विज्ञापन
 
खाना नहीं खा रही शाशा, भोपाल से पहुंच डॉक्टर
मादा चीता शाशा को 22-23 जनवरी को बीमार होने के लक्षण पता चले थे। इसके बाद उसे बड़े बाड़े से छोटे बाड़े में शिफ्ट किया गया। शाशा खाना नहीं खा रही थी और सुस्त रह रही थी। इसके बाद कूनो नेशनल पार्क में मौजूद तीन डॉक्टर और भोपाल से भी मेडिकल डॉक्टरों की टीम उसे देखने पहुंची थी।
विज्ञापन


चार डॉक्टर और एक नामीबिया के चीता विशेषज्ञ कर रहे देखरेख
पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसबीर सिंह चौहान ने बताया कि साउथ अफ्रीका के डॉक्टर एड्रियन टोरडीफ और नामीबिया के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर शाशा का इलाज किया जा रहा है। उसकी सभी रिपोर्ट चिकित्सकों से साझा की जा रही है। अब उसकी सेहत में सुधार है। फिलहाल उसकी देखरेख चार डॉक्टर और एक नामीबिया के चीता विशेषज्ञ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खुले जंगल में छोड़ने पर जल्द फैसला
बता दें, श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था। इसमें पांच मादा और तीन नर चीते शामिल हैं। चार माहों से चीतों को छोटे बाड़े और बड़े बाड़े में रखा गया है। अब इनको खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका निर्णय स्टेट चीता टास्क फोर्स को लेना है। इसके बाद चीतों को खुले में छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 
अगले महीने दक्षिण अफ्रीका से आएंगे 12 चीते
दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते फरवरी में आ सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका से इन चीतों को लाने के लिए वहां की सरकार ने करार पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। चीते अफ्रीका में क्वारेंटाइन हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी में चीते कूनो आ सकते हैं। पहले इन्हें गणतंत्र दिवस के पूर्व भारत लाने की योजना थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed