{"_id":"6a7a9eece3848280aa04f389","slug":"mp-news-false-marriage-promise-exploitation-and-honeytrap-threat-fir-filed-after-high-court-intervention-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शादी का वादा, दुष्कर्म और फिर हनीट्रैप की धमकी; हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शादी का वादा, दुष्कर्म और फिर हनीट्रैप की धमकी; हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 11 Aug 2026 09:32 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:32 AM IST
सार
भोपाल में शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म और बाद में हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देने के आरोप में कमलानगर पुलिस ने हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में शादी का वादा कर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में उसे हनीट्रैप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में कमला नगर पुलिस ने हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने 10 जुलाई को थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर उसे न्याय के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
शादी का भरोसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
कमला नगर पुलिस के अनुसार, भोपाल निवासी युवती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। इसी दौरान उसकी पहचान सागर निवासी युवक से हुई। दोनों भोपाल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने कथित तौर पर उसे हनीट्रैप के मामले में फंसाने की धमकी दी।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट पहुंची
पीड़िता के अनुसार, 10 जुलाई को उसने कमला नगर थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की मांग की। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस हिमांशु जोशी की एकल पीठ ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से तीन दिन में जवाब मांगा। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कमलानगर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में पुलिस को ही अगवा कर ले गए बदमाश: हाथ-पैर बांधकर रातभर पीटा, खबर दबाने के लिए अधिकारियों ने दी कसम
युवक ने भी युवती के खिलाफ की शिकायत
मामले में युवक की ओर से भी एक शिकायत सामने आई है। जिस युवक के खिलाफ कमलानगर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया है, उसने युवती के खिलाफ सागर के महरौली थाने में अड़ीबाजी की शिकायत की थी। यह शिकायत 8 जुलाई को दर्ज होने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, युवक ने पुलिस को एक ऑडियो भी उपलब्ध कराया है। दावा किया गया है कि इस ऑडियो में युवती द्वारा रुपये मांगने की बातचीत है। पुलिस अब दोनों पक्षों की शिकायतों, ऑडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।