{"_id":"66994913361a5b765a051998","slug":"mp-news-every-ten-children-are-being-born-now-ias-niaz-khan-raised-questions-on-the-increasing-population-of-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दस-दस बच्चे पैदा हो रहे, अब आईएएस नियाज खान ने मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दस-दस बच्चे पैदा हो रहे, अब आईएएस नियाज खान ने मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर उठाए सवाल
Thu, 18 Jul 2024 10:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:25 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने मौलवी और मदरसा सिस्टम पर सवाल उठाए हैं। नियाज खान ने सोशल मीडिया पर मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
आईएएस नियाज खान
- फोटो : भोपाल
विस्तार
मध्य प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज खान ने मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर सवाल उठाए हैं। खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दुनिया में जिस तरह मुस्लिम आबादी बढ़ी है उसने बड़ी समस्या पैदा कर दी है, अफ्रीका में तो दस-दस बच्चे हो रहे हैं। हमारे देश में भी निचले तबके में यही हाल है। नियाज खान ने मौलवी-मदरसों की शिक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इनकी वजह से मुस्लिमों में तार्किक सोच नही आ पा रही है। सिर्फ सही शिक्षा ही इसे नियंत्रित कर सकती है।
बता दें, नियाज खान अपने बयानों से हमेशा में चर्चा में रहते है। उन्होंने मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर चल रहे विवाद के समय भी कहा था कि मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई #ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें। नियाज खान ने अपनी किताब ब्राह्मण द ग्रेट जारी कर भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नही किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई #ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें।
— Niyaz Khan (@saifasa) June 8, 2023