फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: During PM's visit, Vikrant Bhuria asked- Why has Jhabua not received Narmada water yet?

MP News: पीएम के दौरे पर विक्रांत भूरिया ने पूछा- झाबुआ को अभी तक नर्मदा का पानी क्यों नहीं मिला?

Sun, 11 Feb 2024 01:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 11 Feb 2024 01:25 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झाबुआ दौरे से पहले झाबुआ में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने पीएम मोदी से झाबुआ को पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। 

विज्ञापन
MP News: During PM's visit, Vikrant Bhuria asked- Why has Jhabua not received Narmada water yet?
विक्रांत भूरिया। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आदिवासी क्षेत्र को कई परियोजनाओं की सौंगात दी। पीएम के दौरे से पहले सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस के झाबुआ से विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि झाबुआ को नर्मदा का पानी कब मिलेगा? उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि जब गुजरात को नर्मदा का पानी मिल सकता है तो झाबुआ को अभी तक नर्मदा का पानी क्यों नहीं मिला? भूरिया ने कहा कि झाबुआ में पानी की बहुत किल्लत है। प्रधानमंत्री को झाबुआ को नर्मदा का पानी उपलब्ध कराने पुख्ता कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने कहा कि झाबुआ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो। ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना हो। अभी अमरकंटक में ट्राइबल यूनिवर्सिटी है। उन्होंने कहा कि उसमें भी आदिवासी छात्रोें और टीचर्स की कमी है। विक्रांत भूरिया ने झाबुआ में आर्मी स्कूल खोलने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इससे मध्य प्रदेश के साथ गुजरात और राजस्थान को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को उनकी जमीन के पट्टे नहीं मिल रहे है। भाजपा ने पैसा कानून को कमजोर बनाने का काम है। अनुसूचित जनजाति के लिए बने सब प्लान का 207 करोड़ रुपए दूसरे विभाग को दे दिया गया। 
विज्ञापन


विक्रांत भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार और भाजपा के लिए झाबुआ आए है। वह सिर्फ घोषणा ना करें। काम करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन जनता के काम होने चाहिए। प्रधानमंत्री आदिवासी समाज की समस्या का निराकरण करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed