फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Due to BJP's booth empowerment campaign, the forms of Ladli Bahna Yojana will now be filled from Marc

MP News: बीजेपी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के चलते लाडली बहना योजना के फॉर्म अब 25 मार्च से भरे जाएंगे

Fri, 03 Mar 2023 10:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 03 Mar 2023 10:45 PM IST
सार

गृहमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना को मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन 5 मार्च को भोपाल से लॉन्च करेंगे। सीएम के जन्मदिन पर बड़ा कार्यक्रम होगा। सभी पंचायतों में इसकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Due to BJP's booth empowerment campaign, the forms of Ladli Bahna Yojana will now be filled from Marc
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने जन्मदिन 5 मार्च को लाडली बहना योजना को शुभारंभ करेंगे। बीजेपी के बूथ सशक्तिकरण अभियान के चलते योजना के आवेदन फॉर्म अब 25 मार्च से 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। पहले 15 मार्च से योजना के तहत आवेदन भरना शुरू होना था।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री निवास पर बीजेपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी कि बहुत सारगर्भित आज की बैठक थी। इसके बाद सब अपने त्यौहार होली के लिए जाने वाले है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री और विधायक मौजूद थे। गृहमंत्री ने कहा कि बजट के बारे में मुख्यमंत्री द्वारा विस्तार और बारीकी से अवगत कराया गया। गृहमंत्री ने कहा कि यह जनकल्याणकारी बजट जिसमें सर्वहारा जन का ध्यान रखा गया। इसमें कोई टैक्स नहीं लगाया गया। रामराज्य की कल्पना को मूर्त रूप देता यह बजट है।
विज्ञापन

 
14 से 24 मार्च तक पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान चलेगा
गृहमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना को मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन 5 मार्च को भोपाल से लॉन्च करेंगे। सीएम के जन्मदिन पर बड़ा कार्यक्रम होगा। सभी पंचायतों में इसकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ताकि कोई हितग्राही इस योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। गृहमंत्री ने कहा कि लाडली बहना योजना के फॉर्म 25 मार्च से 30 अप्रैल तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। बता दें पहले 15 मार्च से योजना के फॉर्म भरवाने का कार्यक्रम था। इस योजना में सरकार पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह देंगी। गृहमंत्री ने कहा कि 14 से 24 मार्च तक पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान चलेगा। 23 मार्च को सरकार के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed