फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Drivers of Doyle 100 on strike from today, security system will collapse

MP News: डॉयल 100 के ड्राइवर आज से हड़ताल पर, चरमराएगी सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 24 Jul 2023 10:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Jul 2023 10:40 AM IST
सार

प्रदेश में डॉयल 100 से जुड़े करीब तीन हजार ड्राइवर आज से हड़ताल करेंगे। ड्राइवर पुलिस मुख्यालय के सामने धरना देंगे। आउटसोर्स एवं ठेका श्रमिक संघ के अध्यक्ष विक्रमलाल राजोरिया ने बताया कि हमारी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
MP News: Drivers of Doyle 100 on strike from today, security system will collapse
डायल 100 के ड्राइवर आज से हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले हर वर्ग अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहा है। ऐसे में अब डॉयल 100 के ड्राइवर भी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल पर जा रहे है। इससे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था चरमा सकती है। प्रदेश में डॉयल 100 से जुड़े करीब तीन हजार ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे। ड्राइवर पुलिस मुख्यालय के सामने धरना देंगे। आउटसोर्स एवं ठेका श्रमिक संघ के अध्यक्ष विक्रमलाल राजोरिया ने बताया कि हमारी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आउटसोर्स एवं ठेका कर्मचारी की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हमें धरना देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना देंगे। 
विज्ञापन


यह है मांगे
लंबे समय से वेतन नहीं बढ़ा। डाइवरों का कहना है कि 2015 से 8100 रुपए मिलते है। 
- कुछ लोगों का पीएफ कटता है और ईएसआई की सुविधा मिलती है। बाकी को कार्ड ही नहीं दिया जाता है।  
- गाड़ियों का बीमा नहीं कराया जा रहा है, इसलिए दुर्घटना होने पर मुआवजा तक नहीं मिलता। 
- लगातार काम करने के बावजूद कभी भी सेवा से हटा देते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed