फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Divisional Commissioner Singh said- Bhopal Metropolitan Region's plan should be based on industry, to

MP News: संभागायुक्त सिंह बोले-भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का प्लान उद्योग, पर्यटन और समावेशी विकास आधारित हो

Thu, 15 May 2025 06:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Thu, 15 May 2025 06:42 AM IST
सार

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए तैयार किए जा रहे रीजनल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट प्लान को लेकर संभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। बुधवार को संभागायुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि यह योजना उद्योग, पर्यटन और समावेशी विकास जैसे अहम बिंदुओं को केंद्र में रखकर तैयार की जाए, ताकि राजधानी क्षेत्र का संतुलित और भविष्योन्मुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन
MP News: Divisional Commissioner Singh said- Bhopal Metropolitan Region's plan should be based on industry, to
संभागायुक्त संजीव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन के लिए तैयार किए जा रहे रीजनल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट प्लान को लेकर संभागायुक्त संजीव सिंह ने निर्देश दिए हैं कि यह योजना उद्योग, पर्यटन और समावेशी विकास को केंद्र में रखकर तैयार की जाए, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राजधानी क्षेत्र का संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित हो सके। बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में संभागायुक्त सिंह ने सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जिले के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें तथा भोपाल विकास प्राधिकरण और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर समय-सीमा में आवश्यक जानकारी साझा करें।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि यह प्लान न केवल शहरी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर, पर्यटन की संभावनाएं और निजी निवेश को भी बढ़ावा देगा। उन्होंने चार चरणों में बन रही योजना के पहले दो चरणों प्रारंभिक विश्लेषण और द्वितीय स्थिति विश्लेषण को सबसे अहम मानते हुए आंकड़ों के समुचित संग्रहण और विश्लेषण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्यामवीर सिंह, स्मार्ट सिटी की सीईओ अंजु अरुण कुमार, संयुक्त आयुक्त (विकास) विनोद यादव सहित संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सीईओ बीडीए श्यामवीर सिंह ने योजना की प्रस्तावित संरचना पर प्रजेंटेशन दिया और अधिकारियों को इसकी कार्ययोजना से अवगत कराया। संभागायुक्त ने सभी विभागों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी प्रस्तावित परियोजनाओं और गतिविधियों को योजना में सम्मिलित करें, ताकि एक समग्र, व्यावहारिक और दूरदर्शी विकास मॉडल तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed