फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay Singh created history and taught the lesson of success

MP News: दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया सफलता का पाठ, बोले- सेल्फी अपलोड करने से नेता नहीं बनोगे

Mon, 08 Jul 2024 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 08 Jul 2024 03:18 PM IST
सार

MP News: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक बार फिर सफलता का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि मोबाइल पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से नेता नहीं बनोगे। इसके लिए लोगों के बीच जाना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh created history and taught the lesson of success
दिग्विजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस की दिशा में चलकर काम करने की सलाह दी। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी से सीख हासिल करने की नसीहत दी है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले नए नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं के साथ सेल्फी अपलोड करने से नेता नहीं बन पाओगे। नेता बनने के लिए लोगों के बीच जाना होगा। गांव, मुहल्ले में जाना पड़ेगा। लोगों से मिलना और उनके सुख दुख में शामिल होना पड़ेगा। लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना और इनके समाधान के प्रयास करना ही लोगों से जुड़ाव का कारण बन पाएगा।
विज्ञापन


पहले दी थी यह सीख 
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस की तर्ज पर काम करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था जिस तरह आरएसएस की पहुंच घर घर तक है, कांग्रेस को भी वही मजबूत पकड़ बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed