{"_id":"66dddc675ecaa2d8ba0f3dc8","slug":"mp-news-digvijay-s-comment-on-vd-sharma-reached-crime-branch-bjp-demanded-registration-of-case-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: वीडी शर्मा पर दिग्विजय की टिप्पणी पर BJP सख्त, क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: वीडी शर्मा पर दिग्विजय की टिप्पणी पर BJP सख्त, क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करने की मांग
Sun, 08 Sep 2024 10:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:50 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर क्राइम ब्रांच को शिकायत की है। भाजपा ने दिग्विजय सिंह को राघवगढ़ का किला और पुत्र की विधानसभा मुस्मिलों को देने का तंज कसा है।
विज्ञापन
भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने क्राइम ब्रांच से की मांग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के संबंध में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझकर अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के नेतृत्व में जिला भाजपा ने भोपाल क्राइम ब्रांच में लिखित शिकायत कर प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने क्राइम ब्रांच थाने में दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि भोपाल में प्रेस कांन्फ्रेस के दौरान दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के लिए बोले गये शब्द स्तरहीन होकर अपशब्दों की श्रेणी में आते हैं। दिग्विजय सिंह द्वारा जानबूझ कर ऐसे शब्द बोले गए हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की छवि धूमिल हो और भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने लगे और कानून व्यवस्था आस्था के पर्व गणेश उत्सव के समय बिगड़ जाएं।
दिग्विजय सिंह के यह शब्द ''भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा यदि मुझे आतंकवदियों का हिमायती मानते हैं, तो उनकी नंपुसकता पर मुझे निराशा होती हैं'', से भाजपा के लाखों कार्यकर्ता अपमानित हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बदले की भावना से कभी काम नहीं करती, परंतु दिग्विजय सिंह के ऐसे बयान से निश्चित ही संपूर्ण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दु:ख हुआ है। दिग्विजय सिंह के विरूद्ध पूर्व में मानहानी कारक शब्द बोलने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा एक प्रकरण क्रमांक एस.सी.पी.पी.एम./13/2022 जिला न्यायालय भोपाल में पूर्व से लंबित है जिससे सिद्ध होता है कि दिग्विजय सिंह अभ्यासिक आपराधिक व्यक्ति हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह मुस्लिमो के हिमायती बन रहे है, वे अजा और अजजा के लोगो का हक छिनाने का प्रयास कर रहे है। दिग्विजय सिंह मुस्लिमो के अगर इतने ही हिमायती है तो वो अपना राघवगढ़ का किला और अपने पुत्र के विधानसभा की सीट किसी मुस्लिम कार्यकर्ता को दे दे।
विज्ञापन
इनका कहना है
भोपाल क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मामला दर्ज करने के लिए शिकायती आवेदन दिया है पुलिस आवेदन की जांच शुरू कर दी है जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।