फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay is becoming the new Jinnah, Rameshwar Sharma said- SC-ST, OBC reservation will not be given

MP News: दिग्विजय नए जिन्ना बन रहे हैं, रामेश्वर शर्मा बोले- SC-ST, OBC का आरक्षण मुसलमानों को नहीं देंगे

Sat, 07 Sep 2024 08:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 07 Sep 2024 08:47 PM IST
सार



विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वह नए जिन्ना बनते जा रहे हैं और एससी-एसटी का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को देना चाहते हैं।

विज्ञापन
MP News: Digvijay is becoming the new Jinnah, Rameshwar Sharma said- SC-ST, OBC reservation will not be given
विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मुसलमानों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दिग्विजय सिंह के सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की स्थिति को एससी-एसटी से नीचे बताने वाले बयान के बाद, पूर्व प्रोटेम स्पीकर और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह 'नए जिन्ना' बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव में गणपति महाराज की पूजा कर सद्बुद्धि मांगनी चाहिए ताकि वे जनकल्याण के कार्यों पर ध्यान दे सकें।
विज्ञापन


रामेश्वर शर्मा ने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस का शासन 50-52 साल तक रहा, तब कितने मुसलमान कलेक्टर, डॉक्टर, या एसपी बने? उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह और कुछ तथाकथित मौलवी मुसलमान बच्चों को शिक्षा से वंचित रखते हुए जिहादी बना रहे थे, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि जाटव, यादव, भील और अन्य जनजातियों का आरक्षण समाप्त कर मुसलमानों को दे दिया जाए। उन्होंने सवाल किया कि अनुसूचित जाति और जनजातियों ने दिग्विजय सिंह का क्या बिगाड़ा है? ये जातियाँ तो जीवन भर कांग्रेस की सेवा करती रही हैं, फिर उनका आरक्षण छीनकर मुसलमानों को क्यों देना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर दिग्विजय सिंह मुसलमानों का समर्थन करना चाहते हैं, तो अपने राघौगढ़ की सीट या राहुल और प्रियंका गांधी के निर्वाचन क्षेत्र से मुसलमानों को चुनाव लड़वा दें। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर मुसलमानों के प्रति इतना लगाव है, तो कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष मुसलमान को बना दें, और तब कांग्रेस और मुसलमानों की प्रगति का पता चलेगा। यह विवाद तब शुरू हुआ जब भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित 'एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स' के कार्यक्रम में, दिग्विजय सिंह ने मुसलमानों की सरकारी नौकरियों में स्थिति पर बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed