फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Diggi said, if there is a bid for police station posting, this is what will happen, Bhopal Police Com

MP News: दिग्गी बोले-थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा, पुलिस कमिश्नर बोले-आरोप दुर्भावनापूर्ण हैं

Sat, 17 Aug 2024 06:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 17 Aug 2024 06:21 PM IST
सार

 

राजधानी भोपाल में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इस पर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने भी करारा जवाब दिया। 

विज्ञापन
MP News: Diggi said, if there is a bid for police station posting, this is what will happen, Bhopal Police Com
दिग्विजय सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह और भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला। दिग्विजयसिंह ने भोपाल में बढ़ते अपराध और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पोस्ट की, जिस पर पुलिस कमिश्नर ने तीखा जवाब दिया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने X पर एक पोस्ट में कहा, "जब थाने की पोस्टिंग की बोली लगती है तो यही होगा। जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास पर भी चोरी हो गई। अब @CP_Bhopal⁩ से क्या उम्मीद करें? 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने तुरंत ही X पर जवाब देते हुए कहा कि थाने में पोस्टिंग की बोली के आरोप निराधार और दुर्भावनापूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि जयवर्धन सिंह के शासकीय आवास में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और आरोपी पकड़े जा चुके हैं। साथ ही, चोरी की सामग्री भी बरामद कर ली गई है।

उन्होंने आगे कहा कि भोपाल में हुई ज्वेलरी शॉप की लूट की घटना में पुलिस ने महत्वपूर्ण और निर्णायक साक्ष्य जुटा लिए हैं, और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हर महत्वपूर्ण अपराध में पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की है और इस मामले में भी पुलिस गंभीरता से काम कर रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed