फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Diggi's brother Laxman Singh's big statement on Stalin's statement, said - insult to Sanatan Dharma,

MP News: स्टालिन के बयान पर दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान, बोले- सनातन धर्म का अपमान, देश का अपमान

Tue, 05 Sep 2023 10:29 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Sep 2023 10:29 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उदयनिधि को सनातन धर्म नहीं मानना तो न मानें, हम उन्हें मजबूर भी नहीं कर रहे। विश्व के कई देश सनातन धर्म अपना रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Diggi's brother Laxman Singh's big statement on Stalin's statement, said - insult to Sanatan Dharma,
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भाजपा के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई और विधाय लक्ष्मण सिंह का बयान सामने आया है। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सनातम धर्म का अपमान, देश का अपमान है। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया कि उदयनिधि को सनातन धर्म नहीं मानना तो न मानें, हम उन्हें मजबूर भी नहीं कर रहे। विश्व के कई देश सनातन धर्म अपना रहे हैं। सनातन धर्म का अपमान, देश का अपमान है। बता दें डीएमके के नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, डेंगू, मलेरिया से की थी। साथ ही कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए। ब्लकि इसको कुचल देना चाहिए। 
विज्ञापन


इन नेताओं की भी प्रतिक्रिया आए सामने 
डीएमके के नेता उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवगठित I.N.D.I.A के सनातन धर्म विरोधी विचार बाहर आ चुके है। तुष्टिकरण के लिए हिंदुत्व का अपमान करते है और हिंदू वोट के लिए कभी पूजा तो कभी धर्म पाठ का नाटक करते है। यह मत भूलिए कि हिंदुत्व के अंत का स्वप्न देखने वाले इतिहास में कई आक्रांताओं की नस्लों का अंत हो गया। अतः नफ़रत व विभाजनकारी राजनीति ना करें। भारत की पवित्र भूमि पर जन्म लिया हर धर्म, विचार, जीवनशैली ईश्वरीय व अजर अमर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ ने बयान से जताई असहमति 
पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया के सवाल पर स्टालिन के बयान पर असहमति जताई। कमलनाथ ने कहा कि यह उनकी निजी राय होगी। मैं उनसे सहमत नहीं हूं। 


सनातक परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा हैं
प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि सनातन धर्म, सनातन परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। मुझे यह जानकारी नहीं है। मैं एक भारतीय के तौर पर कह सकता हूं कि सनातन परंपरा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। और वह युग योगांतर तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed