फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Devi Ahilya Memorial 300 Rupee Coin will have 50% silver, it will be the first such coin in the count

Devi Ahilya Birth Anniversary: देवी अहिल्या स्मारक 300 रुपये के सिक्के में 50% चांदी, देश का पहला ऐसा सिक्का

Sat, 31 May 2025 06:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 31 May 2025 06:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई के भोपाल दौरे के साथ ही मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक झलक सामने आएगी

विज्ञापन
MP News: Devi Ahilya Memorial 300 Rupee Coin will have 50% silver, it will be the first such coin in the count
पीएम मोदी आज भोपाल में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को भोपाल दौरे में महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर सामने आएगी। पहली बार किसी बड़े सरकारी आयोजन की संपूर्ण जिम्मेदारी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथों में सौंपी गई है। खास बात यह है कि दतिया से पहले विमान को महिला पायलट ही उड़ाएगी, जो इस आयोजन में नारी शक्ति के प्रभावशाली प्रतिनिधित्व का प्रतीक बनेगी। वहीं, इंदौर में मेट्रो के पहले फेरे में महिलाएं ही सवार होंगी। पीएम मोदी देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर 300 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है। 35 ग्राम वजनी सिक्के में चांदी की मात्रा 50% होगी।
विज्ञापन


सिक्के के एक तरफ अहिल्या बाई का फोटो होगा। ऊपरी तरफ हिंदी तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती लिखा होगा। बाएं और दाएं तरफ 1725-2025 लिखा होगा। दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के नीचे रुपये के प्रतीक चिह्न के साथ मूल्यवर्ग 300 लिखा होगा अशोक स्तंभ के दाएं-बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। यह देश-दुनिया में जारी होने वाला ऐसा पहला सिक्का होगा, जिसका मूल्यवर्ग 300 रुपये है। प्रधानमंत्री मोदी लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर विशेष डाक टिकिट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: महिला सशक्तिकरण सम्मेलन से पहले MP में IPS अधिकारियों की अहम पोस्टिंग, प्रज्ञा ऋचा बनीं DGP
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में चार दिन दतिया से चलेगी फ्लाइट
प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित दतिया एयरपोर्ट का भोपाल से वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। यह एयरपोर्ट दतिया के विकास को नई उड़ान देगा और इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 60 करोड की लागत से बना यह एयरपोर्ट 124 एकड़ में फैला है। इसमें 1.81 किमी लंबा रनवे, दो चेक-इन काउंटर और 50 कारों की पार्किंग की सुविधा है। फ्लाईबिग एयरलाइन की 19 सीटर फ्लाइट्स हफ्ते में चार दिन संचालित होंगी।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम यादव ने ‘अहिल्या वाहिनी’ बाइक रैली और ‘माँ तुझे प्रणाम’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, यह बोले

सतना एयरपोर्ट पर 19 सीटर विमान उतर सकेंगे
प्रधानमंत्री सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे। 37 करोड़ की लागत से सतना की पुरानी हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण कर आधुनिक एयरपोर्ट बनाया गया। 1200 मीटर रनवे तैयार किया गया है, जिसमें 19 सीटर विमान आसानी से उतर सकेंगे। एक समय में दो विमानों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। एयरपोर्ट पर 750 वर्गमीटर क्षेत्र में हवाई टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टावर, वीआईपी लाउंज, विशेष जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं और सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं। एयरपोर्ट की कुल 5.5 किमी बाउंड्री वॉल सुरक्षा के लिए तैयार की गई है। एयरपोर्ट शुरू होने से सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र को उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, और स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed