फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Deputy Collector Nisha Bangre told the government-administration negative force, government house eva

MP News: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने शासन-प्रशासन को बताया नकारात्मक शक्ति, सरकारी घर खाली किया

Fri, 30 Jun 2023 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 30 Jun 2023 06:29 PM IST
सार

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने कहा कि कार्यक्रम के बिना अनुमति होने से लेकर लाठीचार्ज होने तक की अफवाह फैलाई गई। इसके बावजूद कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूरा हुआ है। 

विज्ञापन
MP News: Deputy Collector Nisha Bangre told the government-administration negative force, government house eva
निशा बांगरे अपने पति सुरेश बेटे सम्यक के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपना इस्तीफा देने के बाद से चर्चा में है। उन्होंने शासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद अंतरर्राष्ट्रीय सर्वधर्म शांति कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद भोपाल का सरकारी आवास खाली कर दिया है। निशा बांगरे ने शुक्रवार को सरकार पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि नकारात्मक शक्तियों द्वारा कार्यक्रम में विघ्न डालने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के बिना अनुमति होने से लाठीचार्ज होने तक की अफवाह फैलाई गई। इसके बावजूद कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। निशा बांगरे से अमर उजाला ने उन पर लगे आरोपों को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन

सवाल: आप पर बिना अनुमति के कार्यक्रम में शामिल होने का आरोप है? इस पर आपका क्या कहना है?

विज्ञापन

निशा बांगरे: मुझे कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद मैंने अपना इस्तीफा दे दिया। अब अनुमति की जरूरत क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल. यह आरोप है कि विदेशी मेहमानों को नियम विरुद्ध तरीके से कार्यक्रम में शामिल कराया गया?

निशा बांगरे: यह तो हास्यास्पद है। कोई बिना अनुमति के हमारे देश में आ सकता है? यहां तक कहा गया कि वीजा की जानकारी नहीं है। इसलिए अनुमति नहीं दी जाती है। इन षड्यंत्रों को सब समझते हैं।
सवाल: आपने अवैध तरीके से सरकारी मकान में रहने का शासन को जवाब दे दिया?

निशा बांगरे: मैं सरकारी मकान खाली कर रही हूं। मैं अपना पक्ष पहले ही रख चुकी हूं। यह सब षड्यंत्र है। श्रीलंका के न्याय मंत्री को बैतूल में गेस्ट हाउस में रूकने की अनुमति तक नहीं दी गई। उनको प्रोटोकॉल के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। जबकि श्रीलंका से भारत सरकार को पूरी जानकारी दी गई। इसके बावजूद यहां सब छिपाया गया?
सवाल: आपके इस्तीफे के बाद विभाग की तरफ से कोई जवाब आया?
निशा बांगरे: अभी तक मुझे शासन-प्रशासन की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। मैंने निर्णय ले लिया है। अब आगे देखा जाएगा।
सवाल: अब आपने चुनाव लड़ने को लेकर क्या सोचा?

निशा बांगरे: देखिए, अभी मेरे पास किसी का प्रस्ताव नहीं आया है। अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed