फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Democracy in the country is safe because of BJP, CM said- Congress always lies

MP News: देश में लोकतंत्र भाजपा के कारण सुरक्षित, सीएम बोले-कांग्रेस हमेशा झूठ बोलने का काम करती है

Wed, 28 Aug 2024 12:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 28 Aug 2024 12:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी का पूरा संगठन जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
MP News: Democracy in the country is safe because of BJP, CM said- Congress always lies
प्रदेश कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर प्रकोष्ठ और मोर्चा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा कार्यालय में प्रकोष्ठों और मोर्चा की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र बचाने में भाजपा की भूमिका है। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि लोकतंत्र केवल भारतीय जनता पार्टी के कारण देश में सुरक्षित है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलकर काम करती है और उसे लोकतंत्र पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है। डॉ. यादव ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी का पूरा संगठन जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपा की बैठक में पार्टी के प्रकोष्ठों और सदस्यों को राज्य सरकार की योजनाओं का गहन अध्ययन करने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकोष्ठों के सदस्यों को स्थानीय उद्योगपतियों और व्यवसायियों को प्रदेश में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर प्रकोष्ठ के अनुसार योजनाएं बनाएगी, जिससे आम लोगों को पार्टी और सरकार से जोड़ा जा सके। डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी छाती 56 इंच कर दी है, जो हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने रूस और यूक्रेन जैसे देशों के साथ प्रधानमंत्री की शांति वार्ता की पहल का जिक्र किया और कहा कि यह विचार जनता तक पहुंचाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अंत में सभी प्रकोष्ठों से अच्छे सुझावों के लिए सरकार की ओर से आमंत्रित किया और कहा कि जनता की भागीदारी से ही सरकार की योजनाएं सफल हो सकेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश में निवेश को लेकर मिल रहा अच्छा रिस्पांस 
मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर समिट को लेकर कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रयासरत है। ग्वालियर में सफल आयोजन के बाद, अब सागर और रीवा में रीजनल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, 19 सितंबर को मुख्यमंत्री कोलकाता जाकर निवेशकों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से भी मध्य प्रदेश में निवेश को लेकर बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed