फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal will address public meeting on March 14 in Bhopal

MP News: भोपाल में 14 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे

Sun, 12 Mar 2023 05:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Mar 2023 05:03 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि राजनीति दो तरह की रह गई है। एक अच्छी और एक बुरी। अब मध्य प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और तीसरा विकल्प तलाश कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal will address public meeting on March 14 in Bhopal
भोपाल में 14 को अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित करेंगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भोपाल में 14 मार्च को जनसभा को संबोधित करके चुनाव का शंखनाद करेंगे। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। रविवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी बीएस जून ने कहा कि भोपाल के भेल दशहरा मैदान में जनसभा का आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि राजनीति दो तरह की रह गई है। एक अच्छी और एक बुरी। अब मध्य प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है और तीसरा विकल्प तलाश कर रही है। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने कांग्रेस और भाजपा को काम करने का भरपूर मौका दिया। यह दोनों ही पार्टी ये नही कह सकती कि इनको मौका नही मिला। प्रदेश में दोनों पार्टी की लूट की व्यवस्था से जनता बेहद परेशान है। हमे पूरा विश्वास है प्रदेश की जनता काम की राजनीति को अपनायेगी। अरविंद केजरीवाल मॉडल पर मोहर लगाएगी। मध्यप्रदेश में भी दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर ऐतेहासिक बदलाव किया जाएगा। आम आदमी पार्टी की लड़ाई केवल विकास और भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed