फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Delays in the Housing for All project have fueled anger; beneficiaries vented their frustration durin

MP News: हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट में देरी से बढ़ा आक्रोश, महापौर के निरीक्षण में फूटा हितग्राहियों का गुस्सा

Tue, 16 Dec 2025 06:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 16 Dec 2025 06:25 PM IST
सार

भोपाल के 12 नंबर मल्टी हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट में देरी को लेकर हितग्राहियों में नाराजगी है। निरीक्षण के दौरान महापौर मालती राय को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। महापौर ने रेरा अनुमति में देरी को वजह बताते हुए मई 2026 तक सभी आवास देने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
MP News: Delays in the Housing for All project have fueled anger; beneficiaries vented their frustration durin
प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंची महापौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम के हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार अब सवालों के घेरे में है। वार्ड-49 स्थित 12 नंबर मल्टी प्रोजेक्ट का मंगलवार को निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर मालती राय को वहां इंतजार कर रहे हितग्राहियों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। लोगों ने साफ तौर पर पूछा आखिर उन्हें घर कब मिलेगा? निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि वर्षों पहले फ्लैट बुक कराए, रकम जमा की, लेकिन अब तक आवास नहीं मिला। बारिश में परिसर में पानी भरने और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी आपत्तियां जताई गईं। एक हितग्राही ने तो रास्ता रोककर कहा कि वह जनवरी तक इंतजार कर चुका है, अब और नहीं।
विज्ञापन



 रेरा की अनुमति समय पर नहीं मिलने से प्रोजेक्ट प्रभावित
महापौर मालती राय ने देरी की वजह बताते हुए कहा कि रेरा की अनुमति समय पर नहीं मिलने से प्रोजेक्ट प्रभावित हुआ, लेकिन अब मंजूरी मिल चुकी है और निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मई 2026 तक सभी आवंटित आवास हितग्राहियों को सौंप दिए जाएंगे। महापौर ने यह भी स्वीकार किया कि घर न मिलने से लोगों पर दोहरा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। एक तरफ बैंक लोन की किश्त और दूसरी ओर किराए का खर्च। इसी वजह से निगम काम में तेजी लाने के निर्देश दे रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-वोटर लिस्ट की सघन पड़ताल, मृत-गायब और शिफ्टेड मतदाताओं का हो रहा सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई
गौरतलब है कि 12 नंबर बस स्टॉप स्थित इस प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत की गई थी। इसमें MIG के 216, LIG के 576 और EWS के 1008 फ्लैट प्रस्तावित हैं। बुकिंग के समय दो साल में प्रोजेक्ट पूरा होने का दावा किया गया था, लेकिन आठ साल बीतने के बाद भी अधिकांश हितग्राही घर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। देरी से नाराज लोग इससे पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, हालांकि कुछ आवासों का आवंटन जरूर किया गया है

यह भी पढ़ें-विधानसभा के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक कल, रणनीति को मिलेगा अंतिम रूप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed