फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Deficiencies in the quality of Bhopal's Dr. Bhimrao Ambedkar flyover, two suspended and two issued no

MP News: भोपाल के डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर की गुणवत्ता में खामियां, दो सस्पेंड और दो का थमाए नोटिस

Sat, 01 Feb 2025 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 01 Feb 2025 10:04 PM IST
सार

भोपाल के डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर की गुणवत्ता में एक सप्ताह में ही खामियां सामने आई हैं। इसके बाद दो इंजीनियर को सस्पेंड और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, कंपनी पर जुर्माना लगाकर सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
MP News: Deficiencies in the quality of Bhopal's Dr. Bhimrao Ambedkar flyover, two suspended and two issued no
जानिए शिकायत हल करने की बजाय मुख्यमंत्री का नाम लेने पर क्यो कर दिया गया लाइनमेन को निलंबित

विस्तार

राजधानी भोपाल में लोक निर्माण विभाग के गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लायओवर की खराब फिनिशिंग के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के दो इंजीनियर को निलंबित और दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले की शिकायत के बाद लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई फ्लाईओवर का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ विभाग के प्रमुख अभियंता सेतु मंडल के अधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण दल ने पाया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के दोनों ओर क्रैश बैरियर और मुख्य केरिज-वे के बीच 18 इंच चौड़ी पटरी की गुणवत्ता अपेक्षित स्तर की नहीं थी। इस पटरी को मुख्य स्लैब से जोड़ने में कमी पाई गई, जिससे कई स्थानों पर क्षरण के चिन्ह नजर आए। तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि हालांकि डिजाइन, सुरक्षा और स्ट्रक्चरल गुणवत्ता में कोई कमी नहीं थी, लेकिन राइडिंग सरफेस की गुणवत्ता और फिनिशिंग संतोषजनक नहीं थी। विशेष रूप से दो स्थानों पर एक्सपेंशन जॉइंट्स के पास अधिक क्षरण देखा गया।
विज्ञापन


गुणवत्ता में खामियों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने परियोजना के प्रभारी अधिकारियों, उपयंत्री उमाकांत मिश्रा और प्रभारी सहायक यंत्री रवि शुक्ला को तत्काल निलंबित कर दिया। इसके अलावा, कार्यपालन यंत्री जावेद शकील और सीई ब्रिज को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। निर्माण कंपनी पर अनुबंधानुसार अर्थदंड लगाने और सुधारात्मक कार्य करने का आदेश दिया गया है। नीरज मंडलोई ने कहा कि विभाग की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता पर है और भविष्य में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed