{"_id":"63c96a59aae4aa2afc0618e1","slug":"mp-news-date-of-application-for-madhya-pradesh-patwari-recruitment-exam-extended-now-you-can-apply-till-janu-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 23 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 23 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
Thu, 19 Jan 2023 09:36 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 19 Jan 2023 09:36 PM IST
सार
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2023 तक रखी थी। इसे बढ़ाकर 23 जनवरी 2023 कर दिया गया है। इससे परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी और ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 की भर्ती आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से दी गई है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख 19 जनवरी 2023 तक रखी थी। इसे बढ़ाकर 23 जनवरी 2023 कर दिया गया है। इससे परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाने वाले उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा। बता दें कर्मचारी चयन बोर्ड पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 के 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फार्म ले रहा है। इसमें 6755 पद पटवारी की है। इन पदों की भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2033 से शुरू होगी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से परीक्षा आवेदन फॉर्म की तारीख बढ़ाने की जानकारी अपने आधिकारी ट्वीट कर दी गई। उम्मीदवार संबंधित परीक्षा के लिए Peb.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।