फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Damoh's Ganga Jamna school operators funded love jihad, CM gave instructions for high level investiga

MP News: दमोह के गंगा जमना स्कूल संचालकों ने की लव जिहाद की फंडिंग, सीएम ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

Wed, 07 Jun 2023 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 07 Jun 2023 10:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के दमोह के गंगा जमुना स्कूल के संचालकों के खिलाफ स्कूल की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने की शिकायत मिली है। इसके बाद सीएम ने सीएस और डीजीपी को दिए जांच के आदेश दिए है। 

विज्ञापन
MP News: Damoh's Ganga Jamna school operators funded love jihad, CM gave instructions for high level investiga
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के गंगा जमना स्कूल में शिक्षकों के धर्मांतरण और संचालकों के खिलाफ लव जिहादियों को फंडिंग की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को जांच के आदेश दिए है। गंगा जमुना स्कूल के संचालक के कई कारोबार की जानकारी मिली है। जिसकी आड़ में अवैध गतिविधियों को संचालित करने की शिकायत सामने आई है। 
विज्ञापन


बीड़ी, कपड़ा, हार्डवेयर समेत कई कारोबार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गंगा जमना स्कूल के संचालकों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली हैं। इसमें स्कूल के अलावा उनके कई कारोबार की जानकारी मिली है। स्कूल संचालकों की बीड़ी कंपनी गंगा जमना और 352 है। तेंदूपत्ता का काम, भोपाल में कपड़े का कारखाना, हार्डवेयर का काम, रेत खनन कारोबार का भी पता चला है। 
विज्ञापन


शहर के पास 300 एकड़ जमीन, कई शहरों में फ्लैट
स्कूल संचालकों के करीब 1800 एकड़ इलाके में भूमाफिया के रूप में सक्रिय होने और शहर के पास 300 एकड़ जमीन के साथ ही बड़े स्तर पर जिहादी भूमाफियाओं के लिए फंडिंग करने की शिकायत मिली है। इसके अलावा पेट्रोल पंप, धर्मकांटा, दाल मिल, जिसकी दाल सऊदी अरब और यूएई तक सप्लाई होती है। वहीं, दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद शहरों में कई फ्लैट, ऑफिस और मकान होने की भी जानकारी मिली है। शिकायत में स्कूल संचालक के कई जिहादी तत्वों को लव जिहाद में फंडिंग कर उनको अजमेर और अन्य जगहों पर शिफ्ट करने का मामला भी सामने आया है। अब इन सब बिंदुओं पर सीएम ने जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed