फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Controversy over investigation of madrasas in MP, Congress MLA said Saraswati Shishu Mandir should al

MP News: एमपी में मदरसों की जांच पर विवाद, कांग्रेस विधायक बोले सरस्वती शिशु मंदिर की भी हो जांच

Tue, 20 Dec 2022 12:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Dec 2022 12:07 AM IST
सार

भोपाल से विधायक आरिफ मसूद ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार कर कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के लोगों को तैयार किया जाता है। संघ की विचाराधारा को पढ़ाया जाता है। इसलिए सिर्फ मदरसों को टारगेट न किया, बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर की भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
MP News: Controversy over investigation of madrasas in MP, Congress MLA said Saraswati Shishu Mandir should al
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मदरसों की पढ़ाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मदरसों की जांच का बयान का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सस्वती शिशु मंदिर की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 
भोपाल से विधायक आरिफ मसूद ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर पलटवार कर कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में संघ के लोगों को तैयार किया जाता है। संघ की विचाराधारा को पढ़ाया जाता है। इसलिए सिर्फ मदरसों को टारगेट न किया, बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर की भी जांच होनी चाहिए। वहीं, इसको लेकर पूछे सवाल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने जांच में किताब का जिक्र किया है। यदि कोई किताब में शाब्दिक त्रुटि है तो उसको ठीक होना चाहिए।
विज्ञापन

 
बता दें इससे पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कहा था कि प्रदेश के मदरसों की जांच के लिए कलेक्टर को कहा जाएगा। गृहमंत्री ने मदरसों में आपत्तिजनक सामग्री पढ़ाने का मामला संज्ञान में आने की बात कही थी। इससे पहले संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी मदरसों में पढ़ाई को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कुछ मदरसों में मानव तस्करी का भी आरोप लगाया था। कुछ समय पहले बाल संरक्षण आयोग की टीम ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियां मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed