फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Contractual NHM employees on one day mass holiday on Thursday

MP News: संविदा एनएचएम कर्मचारी गुरुवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर

Wed, 22 Feb 2023 06:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 22 Feb 2023 06:24 PM IST
सार

संविदा कर्मचारियों की तरफ से सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार अपनी जायज मांगों एवं अधिकारों को शासन प्रशासन के सामने रखा गया। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही हैं। इससे कर्मचारियों में भारी अंसतोष हैं।

विज्ञापन
MP News: Contractual NHM employees on one day mass holiday on Thursday
संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर जाने से पहले सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारी आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी नहीं होने को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसको लेकर कर्मचारियों ने अलग-अलग जिलों में सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सामान्य जन मानस को होने वाली असुविधा की समस्त जबाबदेही जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश शासन की होगी।
विज्ञापन

 
संविदा कर्मचारियों की तरफ से सौंपे गए आवेदन में कहा गया है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार अपनी जायज मांगों एवं अधिकारों को शासन प्रशासन के सामने रखा गया। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही हैं। इससे कर्मचारियों में भारी अंसतोष हैं। उन्होंने लिखा कि 15 दिसंबर 2022 से 3 जनवरी 2023 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आयुक्त एवं मिशन संचालक के द्वारा 1 माह के भीतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा हड़ताल को 1 माह के लिए स्थगित किया गया था लेकिन शासन प्रशासन द्वारा 1 माह से अधिक समय होने के बावजूद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है जिससे प्रदेश के 32000 कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हैं कर्मचारी फिर हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं। इसलिए गुरुवार को सभी संविदा कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन

 
यह है संविदा कर्मचारियों की मांग
1 - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित किया जाए। जब तक नियमितिकरण नहीं हो पाता है तब तक 5 जून 2018 की म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पारित की गई नीति तत्काल प्रभाव से लागू की जाए एवं सीएचओ को MLHP कैंडर के तहत नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 2 -  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउट सोर्स प्रथा में किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए अथवा विभाग में रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए एवं निष्कासित कर्मचारियों को शत प्रतिषत वापस लिया जाए।

 3 -  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 15.12.22 से 03.01.2023 तक की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जिन संविदा कर्मचारियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किए गए है वह तत्काल वापस लिए जाये।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed