{"_id":"644bec1eccb8e5e357094dc3","slug":"mp-news-congress-will-organize-programs-of-nari-samman-yojana-in-all-the-districts-on-may-9-will-go-door-t-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस नौ मई को सभी जिलों में 'नारी सम्मान योजना' के कार्यक्रम करेगी, घर-घर जाकर भरवाएंगी फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस नौ मई को सभी जिलों में 'नारी सम्मान योजना' के कार्यक्रम करेगी, घर-घर जाकर भरवाएंगी फॉर्म
Fri, 28 Apr 2023 09:24 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:24 PM IST
सार
कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में नारी सम्मान योजना लागू की जाएगी। इसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। दोनों की प्रमुख दलों का फोकस आधी आबादी है। भाजपा की लाडली बहना के जवाब के लिए कांग्रेस नारी सम्मान योजना लेकर आई है। इसको लेकर कांग्रेस ने 9 मई को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इसका बड़ा कार्यक्रम छिंदवाड़ा में आयोजित होगा। योजना में कांग्रेस घर-घर जाकर महिलाओं के फॉर्म भरवाएंगी।
1500 रुपये महीना देंगे
कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश में नारी सम्मान योजना लागू की जाएगी। इसमें महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान निधि दी जाएगी। साथ ही पांच सौ रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कांग्रेस इसकी घोषणा पहले ही कर चुकी है। कार्यक्रम में महिलाओं से नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाएं जाएंगे।
2.60 करोड़ महिला वोटरों पर नजर
बता दें, प्रदेश में दो करोड़ 60 लाख के करीब महिला मतदाता हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों का फोकस महिला वोटरों को साधने पर है। इसके लिए सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू की है। इसमें महिलाओं को जून माह से एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इस योजना को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही, वजह है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना कार्यक्रम भी कर रहे हैं। इसी की काट में अब कांग्रेस नारी सम्मान योजना लेकर आ रही है।