फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will go to the polls on the issue of corruption, inflation and unemployment

MP News: भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव में जाएगी कांग्रेस

Mon, 03 Jul 2023 11:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 03 Jul 2023 11:04 PM IST
सार

 मध्य प्रदेश कांग्रेस की कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक सोमवार को पीसीस चीफ के निवास पर हुई। इसमें आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार हुई है। 
 

विज्ञापन
MP News: Congress will go to the polls on the issue of corruption, inflation and unemployment
कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चुनाव में चार माह का समय बचा है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की कमलनाथ के निवास पर बैठक हुई। दो घंटे चली बैठक में चुनावी रणनीति के कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि कांग्रेस प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों के साथ चुनाव में जाएगी।
विज्ञापन


हम लड़ेंगे और जीतेंगे- वेणुगोपाल
बैठक में सभी नेताओं को पूरी तरह से चुनाव में जुट जाने को कहा गया। कांग्रेस भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर घर-घर जाएंगी। बैठक के बाद एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव की पूरी तैयारी हो चुकी है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
विज्ञापन


सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प- पटवारी
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि बैठक में शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। पटवारी ने कहा कि बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। प्रदेश से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। बैठक में एक-एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस के विजन और उम्मीदवारों के चयन को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता हुए बैठक में शामिल
प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, एआईसीसी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अलावा अरुण यादव, सुरेश पचौरी, डॉ. गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, कांतिलाल भूरिया, शोभा ओझा, बाला बच्चन, कमलेश्वर पटेल, सुरेंद्र चौधरी, अजय सिंह राहुल भैया, सज्जन सिंह वर्मा, विवेक तंखा, रामेश्वर नीखरा और महेंद्र जोशी उपस्थित थे।


22 जुलाई को सिंधिया के गढ़ में प्रियंका की रैली
कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्रीय नेताओं की रैली और सभाओं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 12 जून को जबलपुर की रैली के बाद अब 22 जुलाई को पार्टी की वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर में रैली को संबोधित करेंगी। सिंधिया के गढ़ में प्रियंका गांधी कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed