फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress started 'One Vote, One Note' campaign in Bhopal, Patwari said - Public will teach a lesson t

MP News: भोपाल में कांग्रेस ने 'एक वोट, एक नोट'अभियान शुरू, पटवारी बोले- जनता भाजपा को सबक सिखाएगी

Sun, 31 Mar 2024 05:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 31 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक वोट, एक नोट अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस के भोपाल से प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के साथ चंदा मांगा। इस अवसर पर जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता सबक सीखाएगी। 

विज्ञापन
MP News: Congress started 'One Vote, One Note' campaign in Bhopal, Patwari said - Public will teach a lesson t
कांग्रेस का एक वोट, एक नोट अभियान शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनकम टैक्स ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर कांग्रेस को करोड़ो रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया है। इसके विरोध में रविवार को कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन कर जनता से चंदा मांगने का अभियान शुरू किया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कांग्रेसियों के साथ रोशनपुरा चौराहे पहुंचे और लोगों से एक वोट, एक नोट देने की अपील की। उनके साथ भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने भी दुकान मालिकों से चंदा मांगा। कांग्रेस को दुकानदारों ने 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक चंदा दिया।  
विज्ञापन


इस अवसर पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते बीच चुनाव में सीज करने और इंडिया गठबंधन के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने एक वोट, एक नोट का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। देश में तानाशाही सरकार चल रही है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इनसे डरने वाली नहीं है। हम मौजूदा सरकार की ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स को आगे कर निर्दोष लोगों को डराने की नीति को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि भाजपा को जनता सबक सीखाएगी। बता दें कांग्रेस चुनाव में अपने अभियान में कांग्रेस के खाते फ्रीज होने और इनकम टैक्स विभाग की तरफ से भेजे गए 1823 करोड़ रुपए के नोटिस को जनता के बीच लेकर जाएगी और मुद्दा बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल भाजपा का गढ़ है 
भोपाल संसदीय सीट भाजपा का गढ़ है। इस सीट पर विधानसभा की आठ सीटें आती है, जिनमें से 6 भाजपा और दो कांग्रेस के पास है। भोपाल संसदीय सीट पर 1989 से लगातार भाजपा चुनाव जीतते आ रही है। इस बार भाजपा ने सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट कर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव है। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed