फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress MLA Babu Jandel surrounded after objectionable statement on Lord Shiva, opposition from Hind

MP  News: भगवान शिव पर आपत्तिजनक बयान के बाद घिरे कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल, हिंदू संगठनों का विरोध तेज

Thu, 17 Oct 2024 04:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 17 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

 
मध्य प्रदेश के श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के भगवान शिव पर दिए गए विवादित बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा के साथ-साथ हिंदू संगठनों ने विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस मामले पर माफी की मांग करते हुए विधायक को पार्टी से निष्कासित करने की अपील की है।

विज्ञापन
MP News: Congress MLA Babu Jandel surrounded after objectionable statement on Lord Shiva, opposition from Hind
विधायक बाबू जंडेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के विवादित बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भगवान शिव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपों के बाद भाजपा और हिंदू संगठनों ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि कांग्रेस की हिंदू विरोध की हद हो गई है। भगवान शंकर को भी नहीं छोड़ा गया। यह कथित जनेऊधारी हिंदू के गुर्गे हैं जो शिव भगवान का अपमान कर रहे हैं।”
विज्ञापन


विनोद बंसल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से इस बयान पर माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण नेता नहीं बल्कि श्योपुर से कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल हैं, जो भगवान शिव का अपमान कर कांग्रेस की गाली संस्कृति को उजागर कर रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि इस बयान से हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है और कांग्रेस को तत्काल माफी मांगते हुए बाबू जंडेल को पार्टी से निष्कासित करना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के नेता भी इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमलावर हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता बार-बार उजागर हो रही है और यह बयान उसी का प्रतीक है। कई नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़नी चाहिए और अपने विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। हिंदू संगठनों का कहना है कि भगवान शिव का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के साथ अन्य संगठनों ने भी कांग्रेस से माफी की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर पार्टी ने इस मामले में कदम नहीं उठाया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed