फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress leader Laxman Singh said - Congress in Madhya Pradesh will have to start with "A,B,C,D--"

MP News: लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी को ही घेरा,बोले- मध्य प्रदेश में कांग्रेस "क,ख,ग,घ-"से शुरू करनी पड़ेगी

Wed, 05 Jun 2024 09:52 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Jun 2024 09:52 AM IST
सार



मध्य प्रदेश में भाजपा के क्लीन स्वीप के बाद कांग्रेस के अंदर ही सवाल उठने लगे है। कांग्रेस नेता और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े किए है। 

विज्ञापन
MP News: Congress leader Laxman Singh said - Congress in Madhya Pradesh will have to start with "A,B,C,D--"
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए है। देश में एनडीए को बहुमत मिला है। भाजपा सबसे ज्यादा सीट जीतकर बड़ी पार्टी बनी है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। यहां पर भाजपा ने 29 में से 29 सीटें जीती है। कांग्रेस छिंदवाड़ा सीट भी नहीं बचा सकी। इसके बाद अब कांग्रेस के अंदर ही सवाल उठने लगे है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े किए है। लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी देश के मतदाताओं के निर्णय का स्वागत है। प्रजातंत्र मजबूत हुआ है। मोदीजी की योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार का नतीजा उन्होंने भोगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस "क ,ख, ग ,घ--"से शुरू करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


बता दें मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा में एक लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए। वहीं, राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, देश में 240 सीट जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। 99 सीटें जीतकर कांग्रेस दूसरी बड़ी पार्टी बनी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed