फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress divided the country in a cowardly manner, CM flags off Tiranga Yatra in Bhopal

MP News: भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM यादव,बोले-कांग्रेस ने कायरपूर्ण तरीके से देश का बंटवारा किया

Wed, 14 Aug 2024 01:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Aug 2024 01:53 PM IST
सार


भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कर्म श्री संस्था द्वारा कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
MP News: Congress divided the country in a cowardly manner, CM flags off Tiranga Yatra in Bhopal
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल तिरंगा यात्रा में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक 30 किमी तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की आगवानी भी की। इस दौरान पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा उनके साथ थे। यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन और उससे जुड़े दर्द को याद किया। उन्होंने कहा, "मुस्लिम लीग के षड्यंत्र के कारण हमारा देश विभाजन का शिकार हुआ। शहीद भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने लौहार से आजाद भारत का सपना देखा था, दुर्भाग्य से आजादी के बाद वह हिस्सा ही हमें नहीं मिला। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों निर्दोष भारतीयों को भूखे भेड़ियों के सामने छोड़ दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विभाजन के समय कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वे सभी झूठे साबित हुए और इसने लाखों हिंदू भाई-बहनों  को मौत के मुंह में धकेला गया। उन्होंने विभाजन के दौरान हुई हिंसा, महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और लाशों से भरी ट्रेनों का भी उल्लेख किया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कायरता पूर्ण तरीके से देश का बंटवारा किया। 
विज्ञापन



 

MP News: Congress divided the country in a cowardly manner, CM flags off Tiranga Yatra in Bhopal
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस तरह से विकास की ओर कदम बढ़ाए हैं, वह अभूतपूर्व है। आने वाले पांच सालों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। उन्होंने तिरंगे को देश की आन-बा और शान का प्रतीक बताते हुए कहा, "तिरंगे के अंदर मौजूद चक्र देश की निरंतर गति और प्रगति का प्रतीक है। हमें इस स्वतंत्रता दिवस को एक त्योहार की तरह मनाना चाहिए। हर घर पर तिरंगा फहराना हमारी जिम्मेदारी है, जैसे दीवाली पर दीप जलाना।"  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवाओं के हाथ विकास का इंतजार कर रहे हैं। उनके हाथों में काम मिलेगा और दुनिया में देश आगे बढ़ेंगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

 

MP News: Congress divided the country in a cowardly manner, CM flags off Tiranga Yatra in Bhopal
सीएम डॉ. मोहन यादव और विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के दौरान हजारों लोग शामिल हुए, जिन्होंने तिरंगे के साथ शहर की सड़कों पर देशभक्ति की एकता और भावना का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार युवा तिरंगा लहराते यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चे तिरंगा लहराकर और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय बोलकर यात्रा का अभिवादन कर रहे थे। सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों, महिला संगठनों द्वारा बनाए गए मंचों से यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल भी अपनी मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए में दायित्व निर्वहन कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed