फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress celebrated in Bhopal after Rahul Gandhi got relief from the court

MP News: राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिलने पर भोपाल में कांग्रेस ने मनाया जश्न

Fri, 04 Aug 2023 10:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Aug 2023 10:49 PM IST
सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से देश में न्यायपालिका के प्रति जनता में सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।
 

विज्ञापन
MP News: Congress celebrated in Bhopal after Rahul Gandhi got relief from the court
भोपाल कांग्रेस मुख्यालय पर मना जश्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इस राहत से कांग्रेस में खुशी की लहर है। भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में  जश्न का महौल देखने को मिला। कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कांग्रेसी ढोल की थाप पर जमकर थिरके। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से देश में न्यायपालिका के प्रति जनता में सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। वहीं, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहा पर भी जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने लिखा कि सत्य आकाश में जगमगाता हुआ वह सूरज है, जो असत्य से भरे अंधेरे के अस्त होते ही अंतत: उदय हो ही जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम की टिप्पणी पर मानहानि के मामले में हमारे नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। सत्य की जीत हुई। वहीं, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला है। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी सदस्यता लोकसभा में बहाल होगी। इस जीत से विपक्षी एकता को भी बल मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed