फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Commissioner-Collectors conference tomorrow under the chairmanship of Chief Minister Shivraj Singh

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नर-कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस कल

Mon, 30 Jan 2023 09:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 Jan 2023 09:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की स्थिति और एक साल के कामकाज की जानकारी लेंगे। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भोपाल बुलाया गया है।

विज्ञापन
MP News: Commissioner-Collectors conference tomorrow under the chairmanship of Chief Minister Shivraj Singh
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार से दो दिवसीय कमिश्नर, कलेक्टर्स कॉफ्रेंस का आयोजन होगा। कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर्स, कमिश्नर्स, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। कॉफ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की कानून व्यवस्था और केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की स्थिति और एक साल के कामकाज की जानकारी लेंगे। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को भोपाल बुलाया गया है। पहले दिन सीएम कमिश्नर और कलेक्टर्स से बात करेंगे। इसके बाद अगले दिन आईजी और एसपी से चर्चा करेंगे। कोरोना के बाद पहली बार फिजिकल कॉन्फ्रेंस आयोजित की जा रही है। इससे पहले दो बार कॉन्फ्रेंस स्थगित हो चुकी हैं। 16 और 17 जनवरी को कॉन्फ्रेंस आयोजित होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस में पेसा नियम क्रियान्वयन, सीएम राइज स्कूल का संचालन, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण योजना के क्रियान्वयन, शिशु-मातृ मृत्युदर कम करने, आयुष्मान निरामय योजना, बाल अपराध के नियंत्रण की समीक्षा की जाएगी। राजस्व वाले विभागों आबकारी, खनिज के इस साल की की प्राप्तियों और तय लक्ष्य को लेकर सीएम जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed