फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Code of conduct for Lok Sabha elections ended, now major administrative surgery will take place in th

MP News: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म, अब प्रदेश में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

Thu, 06 Jun 2024 11:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Jun 2024 11:33 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को आचार संहिता लागू की गई थी। इसके हटने के साथ ही प्रदेश में जनसुनवाई के साथ ही शासकीय कामों पर रोक हट गई है। अब प्रदेश में जल्द ही बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। 
 

विज्ञापन
MP News: Code of conduct for Lok Sabha elections ended, now major administrative surgery will take place in th
प्रदेश में कल से हट जाएगी आदर्श आचार संहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही गुरुवार से आचार संहिता भी हटा दी गई। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर दिए। लोकसभा चुनाव को लेकर 16 मार्च को आचार संहिता लागू की गई थी। इसके हटने के साथ ही प्रदेश में जनसुनवाई के साथ ही शासकीय कामों पर रोक हट गई है। अब प्रदेश में जल्द ही बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यकाल के बचे साढ़े चार साल विकास कार्यों को गति देने पर काम करेंगे। इसके लिए वह प्रदेश में अब अपनी टीम की तैनाती करेंगे। बड़े स्तर पर मंत्रालय से लेकर जिलों तक अधिकारियों को इधर उधर किया जाएगा। इसके लिए उनके काम को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मैदान में बेहतर परफार्मेंस और तेजतर्रार अधिकारियों को नेतृत्व सौंपा जाएगा। वहीं, खराब और कमजोर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को फील्ड से हटाया जाएगा। इसको लेकर मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मंथन पहले ही शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटाने की तैयारी है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने आयोग के निर्देश पर कई अधिकारियों की फील्ड में तैनाती कर दी थी। अब सरकार सीएम डॉ. मोहन यादव अपने अनुसार अधिकारियों की जिलों में जमावट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed