फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Yadav will campaign from Sidhi today, will attend Rajesh Mishra's nomination rally

MP News: सीएम यादव कल सीधी से करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद, राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में होंगे शामिल

Tue, 19 Mar 2024 11:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Mar 2024 11:19 PM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सीधी से करेंगे। मुख्यमंत्री सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में शामिल भी होंगे। 

विज्ञापन
MP News: CM Yadav will campaign from Sidhi today, will attend Rajesh Mishra's nomination rally
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को नामांकन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भी दाखिल किए जाएंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सीधी से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। वे सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। सीधी में मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा सीएम डिंडौरी और जबलपुर जिले में भी चुनाव प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डिंडौरी जिले के बालपुर में वीरांगना रानी अवंती बाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बालपुर में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जबलपुर बरगी के नयानगर चरगवां में वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। नया नगर में जैन संत आचार्य समय सागर जी महाराज के आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे। बता दें, प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed