{"_id":"65f9d017ee1a06162007a860","slug":"mp-news-cm-yadav-will-campaign-from-sidhi-today-will-attend-rajesh-mishra-s-nomination-rally-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम यादव कल सीधी से करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद, राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम यादव कल सीधी से करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद, राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में होंगे शामिल
Tue, 19 Mar 2024 11:19 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:19 PM IST
सार
प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सीधी से करेंगे। मुख्यमंत्री सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में शामिल भी होंगे।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को नामांकन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन भी दाखिल किए जाएंगे। इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सीधी से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। वे सीधी से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा की नामांकन रैली में भी शामिल होंगे। सीधी में मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इसके अलावा सीएम डिंडौरी और जबलपुर जिले में भी चुनाव प्रचार करेंगे।
मुख्यमंत्री डिंडौरी जिले के बालपुर में वीरांगना रानी अवंती बाई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। बालपुर में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जबलपुर बरगी के नयानगर चरगवां में वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित धर्म रक्षा दिवस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। नया नगर में जैन संत आचार्य समय सागर जी महाराज के आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लेंगे। बता दें, प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर मतदान होगा।