फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will transfer Rs 1961 crore to the accounts of two crore people in Indore tomorrow.

MP News: सीएम कल इंदौर में, दो करोड़ लोगों के खातों में अंतरित करेंगे 1961 करोड़

Fri, 08 Nov 2024 11:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Nov 2024 11:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खातों में नवंबर माह की 1250 रुपये की किश्त के रूप में कुल 1573 करोड़ रुपये जमा करेंगे। 26 लाख बहनों को गैस रीफिल सहायता के तहत 55 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा और 55 लाख पेंशन हितग्राहियों को 333 करोड़ रुपये उनके खातों में अंतरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: CM will transfer Rs 1961 crore to the accounts of two crore people in Indore tomorrow.
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में एक विशाल कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में लाडली बहना योजना, गैस सिलेंडर रीफिल सहायता और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2 करोड़ 10 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में कुल 1961 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री 1 करोड़ 29 लाख लाडली बहनों के खातों में नवंबर माह की 1250 रुपये की किश्त के रूप में कुल 1573 करोड़ रुपये जमा करेंगे। 26 लाख बहनों को गैस रीफिल सहायता के तहत 55 करोड़ रुपये का लाभ दिया जाएगा और 55 लाख पेंशन हितग्राहियों को 333 करोड़ रुपये उनके खातों में अंतरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विशेष कार्यक्रम और दिव्यांगजन सहायता वितरण
मुख्यमंत्री इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में 450 से अधिक दिव्यांगजनों को मोटोराइज्ड ट्राइसिकल, लैपटॉप और अन्य सहायक उपकरण वितरित करेंगे। इसके अलावा, आईटीसी के एक अन्य कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे, जिसमें विभिन्न योजनाओं के तहत दिव्यांग हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह की पहल से विकसित ‘दिव्यांग सशक्त पोर्टल’ के माध्यम से चयनित 5 दिव्यांगजनों को निजी कंपनियों में नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। 
विज्ञापन


तलवार चलाने का बनेगा विश्व रिकॉर्ड
इस अवसर पर नेहरू स्टेडियम में 5,000 से अधिक बालिकाओं द्वारा तलवार चलाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला और संभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed