फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will give a gift to Barwara in Katni today, land worship and inauguration of development works wor

MP News: सीएम आज कटनी के बड़वारा को देंगे सौगात, 233 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण होगा

Thu, 18 Sep 2025 08:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 18 Sep 2025 08:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड में 233.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल भवनों का लोकार्पण करेंगे, साथ ही 19 कार्यों का शुभारंभ और 14 कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM will give a gift to Barwara in Katni today, land worship and inauguration of development works wor
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड मुख्यालय में बड़वारा और विकासखंड रीठी में नवनिर्मित सांदीपनि स्कूल भवनों के लोकार्पण सहित 233.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहां 106.18 करोड़ रुपये के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण और 127.64 करोड़ रुपये के 14 विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री बड़वारा में मुख्यमंत्री नि:शुल्क स्कूटी वितरण योजना, लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति राशि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन और ई-कृषि यंत्रीकरण अनुदान योजनांतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सेवा पखवाड़ा अभियान की थीम पर आयोजित वृहद प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  PM Modi Birthday : पीएम मोदी ने जन्मदिन मनाने के लिए मध्य प्रदेश को ही क्यों चुना?
विज्ञापन


प्रदर्शनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वोकल फॉर लोकल की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा एक जिला एक उत्पाद के तहत कटनी सैंड स्टोन से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां विशेष शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड निर्माण और स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की थीम पर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास द्वारा गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और श्री अन्न से निर्मित उत्पादों व खाद्य पदार्थों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की ई-स्क्रीनिंग और कृत्रिम उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के विभिन्न घटकों को प्रदर्शित करने वाले क्रियाकलापों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं ‘एक बगिया मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करेंगे और छात्रों की कक्षा में पहुंच कर उनसे चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  PM Modi: दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज, प्रदर्शनी में बच्चे को देखा तो गोद में उठाया, खिलौना देकर बरसाया दुलार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed