फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj targeted Kamal Nath, said - no matter how beautiful you wear, the face of a liar remains b

MP News: CM शिवराज ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- कितना ही सुंदर लिबास पहना दो, झूठ का मुंह काला ही रहता है

Sun, 12 Mar 2023 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 12 Mar 2023 06:00 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि उन्होंने कई झूठे वादे किए थे और मैं लगातार उनसे सवाल पूछ रहा हूं कि उन झूठे वादों का क्या हुआ। वह वादे क्यों पूरे नहीं हुए?

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj targeted Kamal Nath, said - no matter how beautiful you wear, the face of a liar remains b
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मैं फिर कांग्रेस और कमलनाथ जी को याद दिलाना चाहता हूं। झूठ को कितना ही सुंदर लिबास पहनाकर सच दिखाने की कोशिश करें लेकिन झूठ का मुंह काला ही रहता है।
विज्ञापन

 
 
सीएम ने कहा कि उन्होंने कई झूठे वादे किए थे और मैं लगातार उनसे सवाल पूछ रहा हूं कि उन झूठे वादों का क्या हुआ। वह वादे क्यों पूरे नहीं हुए? कमलनाथ जी आपने सरकार आने से पहले जनता से अपने वचन पत्र में कहा था। गंभीर रूप से बीमार बहनें जो काम करने की क्षमता खो चुकी है उन्हें जीवन भर भरण-पोषण के लिए योजना बनाएंगे। आपने वादा तो कर लिया वोट भी ले लिए थे लेकिन पूरा क्यों नहीं किया?
विज्ञापन



वहीं, सीएम ने कांग्रेस के सोमवार को राजभवन घेराव पर कमलनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के बाहर हैं या देश के बाहर हैं। लेकिन ट्विटर की चिड़िया उनकी सदैव उड़ती रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह कांग्रेस विश्लेषण करे कि उनके राष्ट्रीय नेता जो है वह भी देश के बाहर जाकर ज्यादा बात करते हैं। जो प्रदेश के नेता है वह मुझे नहीं पता कि वह देश के बाहर है... लेकिन कौन कहां है और कौन क्या कर रहा है यह कांग्रेस खुद सोचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed