फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Vikas Yatra is not just a ritual, it is a great campaign to change the lives of the

MP News: सीएम शिवराज बोले- विकास यात्रा केवल कर्मकांड नहीं, यह जनता की जिंदगी बदलने का महाअभियान है

Fri, 27 Jan 2023 10:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 27 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य जनता की सेवा है।  उन्होंने कहा कि यात्रा में स्व सहायता समूह के साथ-साथ शिक्षक पालक संघ, जन अभियान परिषद, कोविड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, ग्रामसभा के सदस्यों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालन एवं संधारण समिति के सदस्यों को भी जोड़ें।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Vikas Yatra is not just a ritual, it is a great campaign to change the lives of the
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर कहा कि यह केवल कर्मकांड नहीं, यह जनता की जिंदगी बदलने का महाअभियान है। मुख्यमंत्री ने 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा के संबंध में अपने निवास से वर्चुअली राज्य मंत्रि परिशद के सदस्यों, विधायक, समस्त महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंच और कमिश्नर, कलेक्टर को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य जनता की सेवा है।  उन्होंने कहा कि यात्रा में स्व सहायता समूह के साथ-साथ शिक्षक पालक संघ, जन अभियान परिषद, कोविड क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी, ग्रामसभा के सदस्यों, जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालन एवं संधारण समिति के सदस्यों को भी जोड़ें। इसमें हम लोगों को नशा मुक्ति के लिए भी प्रेरित कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि नए पंच आए हैं वो शायद जानते नहीं होंगे कि एक सरकार ऐसी भी आई थी जिसने वित्त आयोग का पैसा पंचायतों को देना बंद कर दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

यह उड़न छू यात्रा नहीं हैं 
सीएम ने कहा कि विकास के कामों को जन जन तक पहुंचाना है। विकास यात्रा से पहले सभी प्रभारी मंत्रियों को दौरा करके व्यवस्थाओं को बनाना है। जिन्होंने अभी तक दौरे नहीं किए है, वो करके मुझे रिपोर्ट करें। सीएम ने कहा कि ऐसा रूट ना बनाएं कि 1 दिन में 20 गांव कवर हो।  यह उड़न छू यात्रा नहीं है, वार्ड में भी जाएंगे तो टाइम चाहिए। पंचायत, वार्डों में होने वाले कामों की सूची लगाने के निर्देश। सीएम जन सेवा अभियान के अंतर्गत जो नए हितग्राही हैं, उनकी स्वीकृति यात्रा से पहले पूरा करने की कोशिश करें।

यात्रा से लोगों को जोड़ते चलें
सीएम ने कहा कि हितग्राही योजना सम्मेलन करने का भी प्रयास करें।  सारे हितग्राहियों की सूची बनाकर घर घर सूचित करें कि आपसे संवाद होगा। जो छूट गए हो उनकी सूची बनाए। मानवीय आधार पर कोई जायज व्यक्ति छूट गए हैं तो उसको भी शामिल करें। गांवों में गए 5 मिनट भाषण दिए और निकल गए ऐसा नहीं होना चाहिए, लोगों को लगना चाहिए कि हमारी सेवा के लिए आए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगर किसी का घर बन गया हो तो उसका गृह प्रवेश करवाएं। महिला स्व सहायता समूहों को जोड़ना है। आप मोहल्ले में जाएं लोगों के साथ चाय पीए भोजन करें। लोगों को योजनाओं से जोड़ते हुए चले, एक जगह पर कम से कम 2 घंटे का टाइम देना चाहिए।

सरकारी की उपलब्धी गिनाएं
20 दिन की यात्रा है लेकिन अगर 20 दिन में पूरा न हुआ तो और दिन चलाए। एक एक व्यक्ति को जोड़ें। इतना काम हम करेंगे तो मुझे नहीं लगता कि कोई छूट जाए, जिसे लाभ न मिला हो। आंगनबाड़ी, स्कूल, छात्रवास सभी जगह जाओ। लोगों से बात करो। आप भी विचार करें कैसे इसे उपयोगी बनाएं। सारी उपलब्धियां लोगों को बताएं। पेशा कानून वाले क्षेत्रों में पेशा वाली विभिन्न समितियों को जोड़े। पेशा के बारे में लोगों को समझाएं। शिकायतों को निराकरण करने की कोशिश करें। एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत क्या स्थिति है उसपर चर्चा करें। यात्रा के दौरान ऐसा नहीं कि सिर्फ आप दौड़ेंगे मैं भी दौडूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed