फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said – The player who brings medals in Olympic and Asian Games will be made DSP and Deputy

MP News: सीएम शिवराज बोले- ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक लाने वाले खिलाड़ी को डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर बनाएंगे

Mon, 26 Dec 2022 10:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 26 Dec 2022 10:20 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने खेल क्रांति लाने की कोशिश की है। सभी बेटे बेटियों को विश्वास दिलाता हूं कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को सब-इंस्पेक्टर, 50 खिलाड़ियों को आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said – The player who brings medals in Olympic and Asian Games will be made DSP and Deputy
सीएम शिवराज ने खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह-2020 में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया और खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 मध्य प्रदेश के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर के पद पर भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

 
10 खिलाड़ियों को एसआई, 50 को आरक्षक बनाएंगे
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने खेल क्रांति लाने की कोशिश की है। सभी बेटे बेटियों को विश्वास दिलाता हूं कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को सब-इंस्पेक्टर, 50 खिलाड़ियों को आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। मध्यप्रदेश में हमने खेलक्रांति लाने की कोशिश की है। खेल जिंदगी का अहम अंग है। खेलते हुए बच्चों के चेहरे की खुशी देखकर मैं आश्चर्यचकित रह जाता हूं। उनकी प्रसन्नता अद्भुत होती है।
विज्ञापन


एमपी में मार्च में शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन  होगा 
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए मध्यप्रदेश में अपना विश्वास दिखाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आयोजन में कोई कसर नहीं रखेंगे। मध्यप्रदेश में मार्च माह से शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, जिसमें दुनियाभर के शूटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आयेंगे। हमारा मध्यप्रदेश बदल रहा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। देशभर से आने वाले हजारों खिलाड़ियों को हम जान से भी ज्यादा संभालकर रखेंगे। उन्हें कोई कष्ट नहीं होंगे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बरखेड़ा नाथू में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन रहा

मध्यप्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अभी हम संतुष्ट नहीं हैं। भोपाल के बरखेड़ा नाथू में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कर रहे हैं। खेल अधोसरंचना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के जो खिलाड़ी या टीम बेहतर प्रदर्शन करके पदक जीतेगी, अगली अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में कोचिंग के लिए उन खिलाड़ियों को 5 लाख रुपए साल में भी दिया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के हमारे खिलाड़ी विवेक सागर को डीएसपी पद पर नियुक्ति दी और उन्हें भोपाल में मकान भी उपहार स्वरूप प्रदान किया है।

 
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 84 देशों के लोग भाग लेंगे 
उन्होंने कहा कि इंदौर में जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों से होगा। अपने देश की परंपरा अतिथि देवो भव: की है। सीएम ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन में लगभग 84 देशों के लोग भाग ले रहे हैं। इसके बाद 11 और 12 जनवरी को इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगा, जिसमें दो-दो राष्ट्रपति और कई देशों के मंत्री आ रहे हैं। बिजनेस डेलिगेट्स आ रहे हैं। मध्यप्रदेश में युवा नीति बन रही है और 13 जनवरी को भोपाल में युवा समागम होगा। इसमें मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व करने वाले एक लाख युवा सम्मिलित होंगे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed