फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said that houses will be built for the poor on the land freed from the land mafia

MP News: सीएम शिवराज बोले भू-माफिया से मुक्त करवाई भूमि पर गरीबों के लिए बनेंगे आवास

Sun, 18 Dec 2022 11:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Dec 2022 11:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि नीलबड़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वे लोग जो सरकारी जमीनों पर कब्जा करते थे, दादागिरी और गुंडागर्दी करते थे, उनसे मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर अब गरीबों के मकान बनेंगे। इन व्यक्तियों ने एक या दो एकड़ नहीं हजारों एकड़ जमीन दबा रखी थी। दुर्भाग्य यह है कि पूर्व सरकार के लोग उन्हें प्रोत्साहित करते थे।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said that houses will be built for the poor on the land freed from the land mafia
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने रविवार को नीलबड़ तिराहे पर 215 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा है कि नव वर्ष में जनवरी माह से विशेष अभियान संचालित कर आवासहीन गरीब लोगों को रहने के लिए जमीन दी जाएगी। भू-माफिया और दबंगों से मुक्त करवाई गई भूमि पर गरीबों को आवास बना कर देने का यज्ञ भोपाल नीलबड़ से प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम में जिनके पास रहने के लिए भू-खंड नहीं है, उन्हें 4 जनवरी, 2023 से प्रारंभ किये जा रहे अभियान में प्राप्त आवेदनों के आधार पर नि:शुल्क आवासीय पट्टा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना में रिक्त भूमि निर्धन वर्ग को आवंटित की जाएगी। हुजूर क्षेत्र भी इससे लाभान्वित होगा। शहरी क्षेत्र में जो जहां रह रहे हैं और जो पुराने कब्जाधारी हैं, उनको पक्का मकान बना कर देने की योजना भी प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नीलबड़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। वे लोग जो सरकारी जमीनों पर कब्जा करते थे, दादागिरी और गुंडागर्दी करते थे, उनसे मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर अब गरीबों के मकान बनेंगे। इन व्यक्तियों ने एक या दो एकड़ नहीं हजारों एकड़ जमीन दबा रखी थी। दुर्भाग्य यह है कि पूर्व सरकार के लोग उन्हें प्रोत्साहित करते थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हुजूर विधानसभा के नीलबड़ क्षेत्र में गुंडों और असामाजिक तत्वों से मुक्त कराई गई 40 एकड़ भूमि के लिये भोपाल जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक गुंड़ों और भू-माफियाओं से 23 हजार एकड़ शासकीय भूमि मुक्त कराई जा चुकी है। यह अभियान निरंतर चलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जिन असामाजिक तत्वों ने जमीन दबा रखी है, उसे भी मुक्त करवाएंगे। पुलिस अधिकारियों को निर्देश हैं कि ऐसे असामाजिक तत्वों को नेस्तनाबूद कर दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनियों को वैध करने की कार्रवाई कर बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। जन-कल्याण के कार्यों के लिए राज्य शासन के खजाने में कभी राशि की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में भोपाल के प्रत्येक गांव और वार्ड में शिविर लगे थे। भोपाल जिले में जो नए हितग्राही सामने आए हैं, उन्हें राशन, रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड जैसी 38 योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। शीघ्र ही इन्हें योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। मध्यप्रदेश की सरकार गरीबों का कल्याण करने वाली सरकार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन से हुजूर क्षेत्र के 76 ग्राम में पेयजल योजना का लाभ मिलेगा। बेटियाँ और बहने दिन भर हैंडपंप पर पानी भरने जाती थी, उनके लिए यह सौगात है। अब पाइपलाइन बिछा कर पानी घरों तक पहुँचाया जाएगा। प्रदेश में बेटियों के सम्मान पर आँच पहुँचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा की फीस की व्यवस्था की जा रही है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए अनेक पाठ्यक्रम हिंदी में संचालित करने की पहल हुई है।

 
मुख्यमंत्री ने हुजूर क्षेत्र के लिए 215 करोड़ लागत की परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया। न कार्यों में 91 करोड़ रूपये की केरवा ग्रामीण पेयजल परियोजना, 60 करोड़ रूपये के प्रधानमंत्री आवास, 40 करोड़ रूपये की नीलबड़ से बड़झिरी तक 4 लेन सड़क और 24 करोड़ की अन्य सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं। जल-जीवन मिशन में केरवा ग्रामीण पेयजल परियोजना से हुजूर के 76 गांवों में हर-घर 'नल से जल' पहुंचाने का लक्ष्य है। योजना में भोपाल नगर निगम की सीमा से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लगभग एक लाख लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की पहल की गई है। योजना में 942 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के जल शोधन संयंत्र का निर्माण केरवा बांध के पास किया जाएगा। कुल 14 उच्च स्तरीय टंकियों से लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा इस क्षेत्र में 40 करोड़ रूपये की लागत से नीलबड़ से बड़झिरी तक 4 -लेन सड़क का निर्माण भी होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed