फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Priyanka Gandhi should not lie, if Congress does not recruit then there will be pro

MP News: शिवराज बोले- प्रियंका को झूठ नहीं बोलना चाहिए, कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत, न करो तो भी दिक्कत

Sat, 22 Jul 2023 03:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Jul 2023 03:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 25 जुलाई से पांच यात्राएं प्रारंभ होंगी। पांच अलग-अलग स्थानों से और यह सब अलग-अलग गांव से गांव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुंचेगी और यहां जो अभी तिथि है 12 अगस्त उस दिन संत भगवान रविदास जी के मंदिर के निर्माण का शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Priyanka Gandhi should not lie, if Congress does not recruit then there will be pro
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर दिए बयान का जवाब दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत और ना करो दिक्कत है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना और सागर में संत रविदास मंदिर बनाने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कई झूठ बोले हैं। तीन साल में 27 हजार नौकरी की बात प्रियंका गांधी कर रही हैं। कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत है और न करो तो दिक्कत। सच तो यह है कि एक साल में 55 हजार नौकरियां दी गई है। कांग्रेस हर काम में सवाल उठाती है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और सीखो-कमाओ योजना को गिनाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूछ रही है कि 18 साल में क्या किया? उन्होंने कहा कि 18 साल पहले गड्ढे में सड़क को ढूंढना पड़ता था। हमने सड़कों का निर्माण कराया। सिंचाई और पीने का पानी नहीं था। बिजली का पता नहीं रहता था। हमने सिंचाई समेत सभी सुविधाओं को बढ़ाया। हम जनता की जिंदगी को बेहतर करने का काम लगातार कर रहे हैं। कांग्रेस ने तो योजनाओं को ही बंद कर दिया। मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी का साफ झूठ सुनकर आश्चर्य होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए पांच यात्रा शुरू होगी 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 25 जुलाई से पांच यात्राएं प्रारंभ होंगी। पांच अलग-अलग स्थानों से और यह सब अलग-अलग गांव से गांव की माटी और नदी का जल लेकर सागर पहुंचेगी। यहां जो अभी तिथि है 12 अगस्त, उस दिन संत भगवान रविदास जी के मंदिर के निर्माण का शिलान्यास होगा।


25 जुलाई से लाड़ली बहना के आवेदन भरे जाएंगे 
मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली बहना योजना में 25 जुलाई से आवेदन भरें जाएंगे। वह महिलाएं जिनकी आयु 21 वर्ष से 23 साल की हैं और जो पांच एकड़ से कम जमीन होने के बावजूद ट्रैक्टर होने की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई थी, वह अब जुड़ सकेंगी। अगस्त में इनके आवेदन की जांच की प्रक्रिया पूरी कर सितंबर माह से पैसा मिलने लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 अगस्त को रीवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदेश भर के सभी गांवों और वार्डों में रहने वाली महिलाओं के खाते में पैसा डाला जाएगा। मेरी 21 से 23 साल तक की बहन और बेटियों को भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। वह सुखी रहें, तो मेरी जिंदगी सार्थक हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed