फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Our preparations are going on at war level, Congress got angry, so it is making wil

MP News: कमलनाथ पर शिवराज का पलटवार, हम युद्ध को तैयार, कांग्रेस बौखलाहट में उल-जुलूल आरोप लगा रही है

Fri, 18 Aug 2023 06:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। 22 अगस्त को मुख्यमंत्री सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ होगा।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Our preparations are going on at war level, Congress got angry, so it is making wil
सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा की सरकार के 18 साल में हुए घोटालों की कथित शीट जारी की। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। कांग्रेस बौखला गई है। इस वजह से उल-जुलूल आरोप लगा रही है। जनता का जो प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से मैदान में है। युद्ध स्तर पर हमारी तैयारियां चल रही है। कांग्रेस कह रही थी "एक साल पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे, छह महीने पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने तो अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। हमारे सेनापति अब मैदान में है। सरकार का विकास पर्व चल रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। अलग-अलग करीब कल्याण और जन कल्याण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को सीखो और कमाओ योजना का शुभारंभ 
मुख्यमंत्री सीखो ओर कमाओ योजना का शुभारंभ 22 अगस्त को होगा। शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहना जैसी कई योजनाएं हम लोग पहले से ही चला रहे हैं। हमारी तैयारी से कांग्रेस परेशान है। 

20 को शाह रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को भोपाल में भाजपा सरकार के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। सरकार के द्वारा जो काम किया गया है, हमारे नेता अमित शाह उनके बारे में बताएंगे।  

ग्वालियर में कार्यसमिति की बैठक 
शिवराज ने कहा कि हमारी विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक 20 अगस्त को ही ग्वालियर में होने वाली है। चुनाव के पहले हमारे विधानसभा के सम्मेलन चल रहे हैं। जन दर्शन चल रहे हैं। अलग-अलग कार्यक्रम चल रहे हैं। हम लोग विजय के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में हैं।  

2023 के बाद 2024 में भी सभी 29 सीटें जीतेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि जनदर्शन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जल्द ही हमारी कई यात्राएं प्रारंभ होने वाली है। इसे देखकर कांग्रेस परेशान है। भाजपा फिर से भारी बहुमत से 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने वाली है। 2024 में लोकसभा की 29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed