फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - Karnataka has to be saved from SMS, Modi is the breath of the country, not a snake

MP News: सीएम शिवराज बोले- कर्नाटक को SMS से बचाना है, मोदी सांप नहीं देश की सांस हैं

Sat, 29 Apr 2023 05:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Apr 2023 05:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक में तुकमुरु जिले की मधुगिरी और बेल्लानी जिले की बेल्लारी विधानसभा क्षेत्र में रोडशो और जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि मोदी जी सांप नहीं है। देश की सांस है।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - Karnataka has to be saved from SMS, Modi is the breath of the country, not a snake
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कर्नाटक में दो विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले सीएम ने कहा कि कर्नाट को एसएमएस से बचाना है। उन्होंने एसएमएस का मतलब बताते हुए कहा कि सिद्धरमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार। सीएम ने कहा कि एक करप्ट मैसेज मोबाइल खराब कर देता है। ठीक वैसे ही करप्ट एसएमएस कर्नाटक के भविष्य को खराब कर देगा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कर्नाटक में तुकमुरु जिले की मधुगिरी और बेल्लानी जिले की बेल्लारी विधानसभा क्षेत्र में रोडशो और जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि मोदी जी सांप नहीं है। देश की सांस है। जनता की आस है। लोगों का विश्वास है। जैसे ऑक्सीजन पूरे शरीर को जीवन भी देती है और स्फूर्ति से भर देती है। वैसे मोदी जी ने देश को नवजीवन दिया है। कांग्रेस विषकुंभ बन गई है। मोदी जी के बारे में जहर फैलाती रहीत है। कभी कहते हैं कि मोदी मौत के सौदागर है। कोई कहता है, सारे मोदी चोर है। कोई कहता है, मोदी जी सांप है, कोई उनको नीच बोलता हैं।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कांग्रेस और जेडी(एस) बेचैन है। सत्ता से बाहर हैं, मैदान में मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए मोदी जी को गाली देने का काम करते हैं। कांग्रेस के विषकुंभ से जहरीले बयान निकल रहे हैं, लेकिन मोदी जी तो जहर पीने वाले वाले नीलकंठ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि सरकार बनने के बाद मधुगिरी किले का  जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा किले पर ऊपर पहुंचने के लिए रोप वे का निर्माण किया जाएगा। मधुगिरी का सर्वार्गीण विकास भाजपा का लक्ष्य है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस गारंटी देने की बात कर रही हैं। इन्होंने मध्य प्रदेश में कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता, स्व-सहायता समूहों का कर्जा करने जैसी गारंटी दी थीं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कुछ नहीं दिया। कांग्रेस तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, पीएफआई को मजबूत करने, युवा और किसानों को धोखा देने की गारंटी पूरी कर सकते हैं। वारंटियों की गारंटियों से सावधान रहिये।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed