फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said in the Kisan Sammelan - If you see any disorder at the purchase center, inform me

MP News: किसान सम्मेलन में सीएम शिवराज बोले- खरीदी केंद्र पर कहीं कोई अव्यवस्था दिखे तो मुझे खबर दें

Fri, 09 Dec 2022 04:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 Dec 2022 04:05 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि कांग्रेस, नवाब, अंग्रेज मिलकर साढ़े 7 लाख हेक्टेयर जमीन सींच पाए, लेकिन हमने अपनी सरकार में सिंचित क्षेत्र को बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया है। हम फिर से मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना चालू कर रहें हैं। किसानों के खेतों में सड़क होगी।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said in the Kisan Sammelan - If you see any disorder at the purchase center, inform me
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान गौरव सम्मेलन में किसान गौरव सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुजरात विधानसभा चुनाव की जती पर कहा कि यह विजय ऐसी है कि विरोधी  हक्के-बक्के रह गए झाड़ू की भी झाड़ू लग गई, पंजा तितर-वितर हो गया शानदार सफलता भारतीय जनता पार्टी ने प्राप्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी, गतिशील और कर्मठ नेतृत्व को हम प्रणाम करते है और इस संकल्प के साथ ठीक ऐसी ही विजय मध्यप्रदेश में हो इसमें हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि कांग्रेस, नवाब, अंग्रेज मिलकर साढ़े 7 लाख हेक्टेयर जमीन सींच पाए, लेकिन हमने अपनी सरकार में सिंचित क्षेत्र को बढ़ाकर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया है। हम फिर से मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना चालू कर रहें हैं। किसानों के खेतों में सड़क होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेरे मन में यही भाव रहता है कि अगर एक क्षण भी बेकार करता हूं तो लगता है कि मैं 8.5 करोड़ लोगों के साथ अन्याय कर रहा हूं। आप खरीदी केंद्र पर कभी-कभी जाएं, देखें, मामला ठीक ठाक चल रहा है या नहीं! अगर कहीं लगता है कि अव्यवस्था है तो आप उसकी खबर करो मेरे पास। आप सही जानकारी दोगे तो हम मिलकर लोगों की भलाई के लिए काम करेंगे और सच में इससे बड़ा संतोष कोई नहीं है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान करें किसी के साथ कोई दुर्घटना ना हो। लेकिन कोई किसान मुसीबत में अगर आए तो मामा कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अपनी राजनीति है दूसरों की सेवा करने के लिए, दूसरों की पीड़ा हरने के लिए दूसरों को सुख देने से बड़ा कोई सुख और आनंद है ही नहीं! उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि  हम मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का पैसा बांटे तो उस समय 1 संभाग में 1 जगह कार्यक्रम उससे सारे जिले जोड़ें। उस समय एक बड़ी प्रदर्शनी भी लगाएं जिनमें सारी आधुनिक मशीनें, आधुनिक खेती की प्रदर्शनी लगाकर किसानों को प्रेरित भी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed