फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said – Digvijay Singh and Kamal Nath caused more damage than Kovid to the people of the st

MP News: सीएम शिवराज बोले- कोविड से ज्यादा नुकसान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को पहुंचाया

Thu, 27 Apr 2023 12:27 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Apr 2023 12:27 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि कोविड से भी ज्यादा नुकसान भाई दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को पहुंचाया है। पूरे मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किसने किया। पूरे मध्यप्रदेश को तबाह और बर्बाद किसने किया।

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said – Digvijay Singh and Kamal Nath caused more damage than Kovid to the people of the st
दिग्विजय सिंह-शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि प्रदेश को कोरोना से जितना नुकसान नहीं हुआ, उतना दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने किया। 

विज्ञापन


बता दें,प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को हाल ही में कोरोना वायरस बताया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, हां मैं भाजपा और आरएसएस के लिए कोरोना वायरस हूं। 
विज्ञापन

गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड वायरस से जितना नुकसान पहुंचा था, उससे कई गुना ज्यादा नुकसान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी ने पहुंचाया है। मुझे तो आश्चर्य होता है कि उन्हें तुलना के लिए और कोई वायरस नहीं मिला उन्हें कोविड वायरस ही मिला। वह कोविड वायरस जिसके चलते हाहाकार मच गया था लोगों की जिंदगी गई थी और अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश को तबाह करने की कोशिश की
सीएम ने कहा कि कोविड से भी ज्यादा नुकसान भाई दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने प्रदेश की जनता को पहुंचाया है। पूरे मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किसने किया? ना बिजली थी ना सड़कें थीं, ना पानी था और विकास दर नकारात्मक हो रही थी। 15 महीने की सरकार में भी इन्होंने प्रदेश को तबाह करने की कोशिश की थी। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नहीं दो वैक्सिंग बनी और बाद में कोविड का मुकाबला कर लिया गया। नहीं, तो कमलनाथ जी ने तो कोविड के भरोसे ही मध्य प्रदेश की जनता को छोड़ दिया था जो करना है कोविड ही करे।


सीएम ने प्रधानमंत्री का दिया धन्यवाद
सीएम ने सूडान से मध्य प्रदेश के फंसे लोगों को सुरक्षित वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग वापस लौट रहे हैं मध्य प्रदेश के सात लोग वापस सुरक्षित लौटे हैं। यूक्रेन और रूस के युद्ध में यूक्रेन में भारत के बच्चे फंस गए थे तब हमारे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभी सूडान में जो गृह युद्ध की स्थितियां बनीं उसमें भी हमारे भाई-बहन फंस गए थे, उन्हें भी निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed