फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj's new residence B8-74, vacated CM House after offering prayers in the temple.

MP News: पूजा-अर्चना कर शिवराज ने ली मुख्यमंत्री आवास से विदा, अब यह बंगला बना उनका नया ठिकाना

Wed, 27 Dec 2023 04:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 27 Dec 2023 04:55 PM IST
सार

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीएम हाउस खाली कर दिया। शिवराज सिंह का अब नया ठिकाना B8-74 होगा। सीएम हाउस में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव रहने जाएंगे। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj's new residence B8-74, vacated CM House after offering prayers in the temple.
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास खाली कर दिया। उन्होंने बंगले को खाली करने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना की। गौशाला में गौमाता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई दी। अब शिवराज का नया ठिकाना लिंक रोड नंबर-1 स्थित बी8-74 होगा।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में रहते हुए कई विकास कार्य किए। आने वाले समय में भी प्रदेश में खूब विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 साल में प्रगति और जन कल्याण का इतिहास रचा गया है। आज आनंद और प्रसन्नता के साथ सीएम आवास से जा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री यादव और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वह प्रदेश को खूब ऊंचाईयों तक ले जाएं। शिवराज की पत्नी साधना सिंह ने कहा कि बंगले से उनकी कई यादे जुड़ी हैं। शिवराज अपने परिवार के साथ एक कार में बैठकर रवाना हुए। कार को बड़े बेटे कार्तिकेय चला रहे थे।  
विज्ञापन




शिफ्ट से पहले पूजा-अर्चना
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने नए आवास में शिफ्ट होने से पहले पूजा-अर्चना की। उनके गृह प्रवेश पर पत्नी साधना ने तिलक लगाकर स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब वह सांसद थे, तब भी उन्हें यह घर आवंटित था। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री रहते हुए भी काम किया। यहां पर रहकर भी जनता के लिए खूब काम किया है। आगे भी यहां रहकर जनता की सेवा का महायज्ञ जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाते रहेंगे
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक जवाबदारी गर्व के साथ पूरी करके आया हूं। आनंद का क्षण है। प्रदेश को विकास और प्रगति की इतनी ऊंचाईयों पर ले गए हैं कि मन आत्मसंतोष से भरा हुआ है। एक नहीं अनेक योजनाएं, जिसमें लाड़ली बहना योजना भी शामिल है, हम अपनी बहन-बेटियों के लिए बना पाएं। उसका भी आत्मसंतोष है। अब मोहन यादव जी के नेतृत्व में नई सरकार इन योजनाओं को आगे बढ़ाएगी। हां, पुराने लोगों से मिलकर जरूर भावुक था क्योंकि मुख्यमंत्री आवास में इतने लंबे समय तक रहे तो साथ काम करने वाले गले भी मिले। हाथ भी मिलाए। फोटो भी खिंचवाएं। अब यहां से सेवा, प्रगति और विकास की ओर पार्टी के काम का नया अध्याय शुरू करेंगे। भाई और मामा परमानेंट है। 

2005 में अलॉट हुआ था बी-8 बंगला 
शिवराज सिंह चौहान को 74 बंगला स्थित बी-8 बंगला 2005 में सांसद बनने पर अलॉट हुआ था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद से वे 2018 तक श्यामला हिल्स में ही रहे। इस बीच कांग्रेस की सरकार बनने पर वे अपने बी-8 बंगले में शिफ्ट हो गए थे। 2020 में दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर श्यामला हिल्स चले गए। 


श्यामला हिल्स से नीचे आकर रहने वाले इकलौते पूर्व सीएम 
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लिंक रोड नंबर-1 स्थित बी-8 बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। वह श्यामला हिल्स से नीचे आकर रहने वाले इकलौते पूर्व मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश के तीन पूर्व मुख्यमंत्री श्यामला हिल्स पर ही रह रहे हैं। इनमें उमा भारती, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ शामिल हैं। तीनों के सरकारी बंगले श्यामला हिल्स पर ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed