फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj bole- प्रकृत्री का उस्ट्रोग नहीन, उहन करें, वरना धरती रहेने लिया का रहे नहीं रहे

MP News: सीएम शिवराज बोले- प्रकृति का शोषण नहीं, दोहन करें, वरना धरती रहने लायक नहीं रहेगी

Mon, 05 Jun 2023 10:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 05 Jun 2023 10:55 PM IST
सार

सीएम शिवराज बोले मैं यही संदेश आपको दे रहा हूं, पर्यावरण फैशन नहीं है कि हम कर्मकांड कर लें और सोचें कि जीवन बच गया, यह नहीं चलेगा। हम अपने जीवन में बदलाव लाएंगे लाइफस्टाइल में परिवर्तन करेंगे तो पर्यावरण बचेगा, धरती बचेगी और आने वाली पीढ़ियां भी इस धरती पर रह पाएंगी। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj bole- प्रकृत्री का उस्ट्रोग नहीन, उहन करें, वरना धरती रहेने लिया का रहे नहीं रहे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पर्यावरण दिवस पर रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में 'मिशन लाइफ' का शुभारंभ किया। यहां पर सीएम ने कहा कि प्रकृति का शोषण मत करो, प्रकृति का दोहन करो। प्रकृति से उतना ही लो, जिसकी भरपाई प्रकृति अपने आप कर दे, इसमें बुराई नहीं है, लेकिन भौतिकवाद की अंधी चाह ने मनुष्य को अंधा बना दिया है। धरती का सीना चीरो और खनिज निकालो, निकालो पानी, लगाओ फैक्ट्रियां, करो कार्बन गैसों का उत्सर्जन और धरती को ऐसा बना दो कि सांस लेना मुश्किल हो जाए। 2050 तक धरती की सतह का तापमान दो डिग्री बढ़ जाएगा। सीएम ने कहा कि हम यदि शोषण ही करते रहे तो आने वाली पीढ़ी के लिए धरती पर रहना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शादी की वर्षगांठ पर लगाएं पौधे, प्रेम बढ़ेगा 
सीएम ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ पर जरूर पौधे लगाएं। भारत में रोज पर्यावरण दिवस होता था। तुलसी मैया को पानी देना और शाम को दीपक जलाना, ये भारत की माता-बहनें हजारों साल पहले से करती आ रही थीं। एक बड़े पेड़ पर कितनी जीव पलते हैं। एक पेड़ पर लाखों जीव-जंतु रहते हैं। इतने पेड़ लगा दो, जितने तुम्हारे सांस के लिए जरूरी हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पेड़ कई जीवों को जीवन देता है। हमारी संस्कृति में वृक्षों की पूजा की जाती है। नदियों को मां माना गया। गोवर्धन पूजा से पेड़-पर्वत और समग्र प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें 
सीएम ने कहा कि बिजली का जितनी जरूरत हो उतना ही उपयोग करें। ताप बिजली घर प्रदूषण फैलाते हैं। हम पानी बचा सकते हैं। हम ये संकल्प लें कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे, कपड़े के थैलियों व थैलों का उपयोग करेंगे। छोटी-छोटी आदतों में परिवर्तन कर हम धरती मां की बड़ी सेवा कर सकते हैं। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मैं यही संदेश आपको दे रहा हूं, पर्यावरण फैशन नहीं है कि हम कर्मकांड कर लें और सोचें कि जीवन बच गया, यह नहीं चलेगा। हम अपने जीवन में बदलाव लाएंगे लाइफस्टाइल में परिवर्तन करेंगे तो पर्यावरण बचेगा, धरती बचेगी और आने वाली पीढ़ियां भी इस धरती पर रह पाएंगी। 



सात स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना का विमोचन 
मुख्यमंत्री ने राज्य जलवायु परिवर्तन कार्य-योजना तथा प्रदेश के सात स्मार्ट शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सतना और सागर के जलवायु कार्ययोजना  पुस्तिकाओं का विमोचन किया। साथ ही प्रदेश की तीन नवीन रामसर साइट्स सिरपुर वेटलेंड इंदौर, यशवंत सागर इंदौर और सांख्य सागर शिवपुरी के प्रमाण-पत्र भी संबंधित पदाधिकारियों को प्रदान किए। मुख्यमंत्री द्वारा क्लाइमेट चेंज पीएच-डी फैलोशिप के स्वीकृति पत्र पांच शोधार्थियों को प्रदान किए गए।


 
मुख्यमंत्री ने इन्हें किया पुरस्कृत 
मुख्यमंत्री ने आत्म-निर्भर गो-शाला विषय पर वेस्ट-टू-वेल्थ हेकाथॉन के दो सर्वश्रेष्ठ सुझावों के पुरस्कार अनिल तोमर तथा डॉ. योगेंद्र कुमार सक्सेना को प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने मिशल लाइफ की थीम पर वन विभाग द्वारा एक लाख से अधिक कार्यक्रम करने के लिए वन बल प्रमुख रमेश गुप्ता को सम्मानित किया। बता दें, विभिन्न विभागों द्वारा एक लाख 75 हजार कार्यक्रम मिशन लाइफ की थीम पर अब तक किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने लाइफ वॉलेन्टियर्स के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले के परिचय-पत्र और प्रशिक्षण पुस्तिका भेंट की। ये युवा पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन कार्य-योजना, क्लाइमेट चेंज फैलोशिप तथा लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट पर केंद्रि फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार भी प्रदान किए।




निगम के उद्यान में 350 पौधे लगाए 
विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल में जगह-जगह पौधारोपण किया गया। एयरपोर्ट के पास निगम के उद्यान में 350 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान पेड़ों की पूजा की गई तो मंत्रोच्चार के साथ पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed