फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM Shivraj said - When your party was in government, Kamal Nath's retort said - why are you getting a

MP News: सीएम शिवराज बोले- जब तेरी पार्टी की सरकार थी, कमलनाथ का पलटवार कहा- आप क्यों इस तरह बौखला रहे हैं

Tue, 08 Aug 2023 01:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 08 Aug 2023 01:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाषण की भाषा पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने विरोध जताते हुए पलटवार किया है। 

विज्ञापन
MP News: CM Shivraj said - When your party was in government, Kamal Nath's retort said - why are you getting a
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए है। सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ में भाषा को लेकर विवाद हो गया। सीएम ने मनासा में विकास पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि कमलनाथ मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। ये कमलनाथ जब तेरी पार्टी की सरकार थी तो गड्ढों में सड़क ढूंढनी पड़ती थी। इस भाषा पर कमलनाथ ने आपत्ति जताते हुए पलटवार किया है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी आपने मेरे लिए कहा 'तेरी पार्टी की सरकार थी'। और भी शब्द बोले जिनका लहजा बेहद अशोभनीय था। आप क्यों इस तरह बौखला रहे हैं? आपने कुछ दिन पहले मुझे गालियां भी दी थीं। गालियां देकर कोई जनता का दिल नहीं जीत सकता। माना कि आप हार रहे हैं और बुरी तरह हार रहे हैं, लेकिन ओछी भाषा का इस्तेमाल करने से क्या हासिल होगा? हां, मैं आपको जरूर आश्वस्त करता हूं कि आपकी गालियों के बदले में मेरी ओर से आपको अपशब्द नहीं मिलेंगे। जनता हमारी न्यायाधीश है, वह खुद अच्छे और बुरे की परख कर लेगी और न्याय करेगी।
विज्ञापन


बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व कार्यक्रम में कहा कि कमलनाा मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। मुझसे 18 साल का हिसाब दो कह रहे है। ये कमलानाथ जब तेरी पार्टी की सरकार थी। तब गड्ढों में सड़क है सड़क में गड्डा है या गड्ढों में गड्ढा है। गड्डों में सड़क ढूंढनी पड़ती थी। सड़को का पता नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed