{"_id":"699753349b369c773c0fae61","slug":"mp-news-cm-said-it-is-necessary-to-give-a-factual-answer-to-the-misleading-propaganda-of-the-opposition-so-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम बोले- विपक्ष के झूठे प्रचार का तथ्यों से जवाब दें, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम बोले- विपक्ष के झूठे प्रचार का तथ्यों से जवाब दें, सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं
Thu, 19 Feb 2026 11:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार और संगठन के बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री समेत पार्टी नेतृत्व ने विधायकों से जनसंवाद बढ़ाने और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सीएम आवास पर भाजपा विधायक दल की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार और संगठन के बीच समन्वय, विकास कार्यों की गति और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने संबोधित किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी मंचासीन रहे। संचालन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।
ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में हंगामा : 'औकात में रहो...' उमंग सिंघार व कैलाश विजयवर्गीय के बीच क्यों हुई तीखी बहस? जानें वजह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों से कहा कि संगठन और सरकार के बीच तालमेल और मजबूत होना चाहिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम कर रही है। इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना विधायकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा हो और जहां जरूरत हो, वहां त्वरित निर्णय लेकर कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के भ्रामक और असत्य जानकारी देना जरूरी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: 27% ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, मामला फिर हाईकोर्ट को भेजा गया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि विधायकों की दोहरी जिम्मेदारी है- एक ओर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान और दूसरी ओर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल और जिला स्तर तक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विधायकों से पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रदेश बजट की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण और व्यवहार से जनता का विश्वास जीतना होगा। उन्होंने विपक्ष द्वारा सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार का तथ्यों के साथ जवाब देने की बात कही। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
ये भी पढ़ें- आबकारी नीति 2026-27: दूसरे राज्यों की हेरिटेज मदिरा प्रदेश में शुल्क मुक्त होगी, अब ई-बैंक गारंटी ही मान्य
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार के बजट को जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध बताया। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विधायकों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में जनसंवाद बढ़ाएं और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। बैठक में संगठन की मजबूती, विकास की गति और जनहितकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन